- Home
- Sports
- Cricket
- पत्नी के साथ मिलकर ग्रेसिया फाउंडेशन चलाते हैं सुरेश रैना, गरीब महिलाओं की करते हैं मदद
पत्नी के साथ मिलकर ग्रेसिया फाउंडेशन चलाते हैं सुरेश रैना, गरीब महिलाओं की करते हैं मदद
नई दिल्ली. भारतीय टीम के दिग्ग्ज बल्लेबाज सुरेश रैना 33 साल के हो चुके हैं। 2005 में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले रैना ने साल 2015 में प्रियंका चौधरी से शादी की थी। अगले साल ही उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम ग्रेसिया रखा गया। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और सुरेश रैना ने मिलकर एक फाउंडेशन की शुरुआत की थी। इस संस्था के जरिए रैना और उनकी पत्नी गरीब महिलाओं की मदद करते हैं।
15

रैना और उनकी पत्नी प्रियंका ने इस फाउंडेशन का नाम अपनी बेटी के नाम पर रखा है। ग्रेसिया रैना फाउंडेशन के जरिए ये दोनों देश की गरीब महिलाओं की मदद करते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
ग्रेसिया रैना फाउंडेशन गरीब महिलाओं और उनके बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करती है। इस फाउंडेशन के जरिए इन लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
35
सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका ने इस फाउंडेशन की शुरुआत बेटी के जन्मदिन के मौके पर की थी। इस फाउंडेशन के जरिए प्रियंका चौधरी गरीब महिलाओं को सशक्त बनने और बच्चों से संबंधित अहम फैसले खुद लेने के लिए भी प्रेरित करती हैं।
45
यह फाउंडेशन गरीब महिलाओं को प्रेगनेंसी के समय स्वस्थ खान-पान को लेकर महिलाओं को जागरुक करती है। इसके अलावा बच्चों के सही विकास को लेकर भी प्रियंका इन महिलाओं को टिप्स देती हैं।
55
सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी बचपन के दोस्त हैं। रैना ने साल 2015 में प्रियंका से शादी की थी। शादी से पहले प्रियंका बैंक में काम करती थी।
Latest Videos