ये है टीम इंडिया की सबसे ग्लैमरस खिलाड़ी, डेब्यू मैच में ही खेली थी कमाल की पारी
नई दिल्ली. टीम इंडिया की नई ओपनर प्रिया पुनिया लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रिया के फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी वजह है प्रिया का ग्लैमरस लुक। प्रिया शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ ग्लैमरस भी हैं। दिसंबर 2018 में प्रिया को पहली बार भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला था। अपने पहले वनडे मैच में ही प्रिया ने शानदार 75 रनों की पारी खेली थी।
15

प्रिया अपने पिता सुरेंद्र पुनिया को अपना आदर्श मानती हैं। प्रिया ने दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज से अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। ग्रैजुएट होने के बाद प्रिया ने क्रिकेट को अपने प्रोफेशन के रूप में चुना और सिर्फ 8 मैच खेलकर ही प्रिया खासी लोकप्रिय हो चुकी हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
प्रिया इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी वजह से उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। भारत के लिए डेब्यू करने के बाद प्रिया के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े हैं।
35
प्रिया का पहला प्यार क्रिकेट नहीं बल्कि, बैडमिंटन था। अपने करियर में प्रिया ने काफी लेट क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि, प्रिया ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट जगत में अच्छी खासी पहचान बना ली है। भारतीय क्रिकेट फैंस को प्रिया से काफी उम्मीदें हैं।
45
अपने डेब्यू के मैच के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भी प्रिया ने एक बार फिर 75 रनों की शानदार पारी खेली है। हालांकि वे इस पारी को शतक में नहीं बदल पाई और 75 रनों पर ही आउट हो गई। वनडे क्रिकेट में प्रिया का मौजूदा औसत 43 का है।
55
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना भी अपने विस्फोटक अंदाज और ग्लैमरस लुक के कारण करियर की शुरुआत में ही काफी लोकप्रिय हो गई थी। स्मृति के बाद प्रिया भी इसी रहा पर हैं। हाल ही में स्मृति सबसे तेजी से 2000 रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रकिटर बनी हैं। प्रिया से भी उनके फैंस को ऐसे ही कारनामें की उम्मीद है।
Latest Videos