MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • चूहा कह कर दी जन्मदिन की बधाई, जानें और किस अंदाज में चहल को विश कर हैं क्रिकेटर

चूहा कह कर दी जन्मदिन की बधाई, जानें और किस अंदाज में चहल को विश कर हैं क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। आज टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर साथी खिलाड़ी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बधाइयों का यह सिलसिला अभी चलता ही रहेगा। कई क्रिकेटर बहुत ही मजेदार अंदाज में युजवेंद्र चहल को बधाई दे रहे हैं। सबसे मजेदार और फनी अंदाज में युवराज सिंह ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देते हुए युवराज सिंह ने चहल को चूहा कहा और यह इच्छा जताई कि उनका वजन कुछ और बढ़ जाए। जानते हैं और कैसे अंदाज में चहल को मिल रही हैं जन्मदिन की बधाइयां। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 23 2020, 04:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

टी20 इंटनेशनल में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय
युजवेंद्र चहल किसी भी टी20 इंटरनेशनल मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज है। चहल वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 6-6 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल भारत की ओर से सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले वे अकेले खिलाड़ी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

पार्टनर इन क्राइम
युजवेंद्र चहल की कुलदीप यादव के साथ सबसे घातक जोड़ी बनती है। युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के सीमित फॉर्मेट में खेलने वाले अहम गेंदबाज हैं। चहल और कुलदीप जब साथ खेलते हैं तो विपक्षी टीम पर कहर बन कर टूटते हैं। चहल को बधाई देते हुए कुलदीप यादव ने इन्हें अपना 'पार्टनर इन क्राइम' बताया है। 

36

क्या कहा शिखर धवन ने
शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर चहल के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि यूं ही मजाकिया बन कर हमारा मनोरंजन करते रहो।

 

46

क्या कहा रवि शास्त्री ने
युजवेंद्र चहल को कोट रवि शास्त्री ने भी ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने चहल के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में चहल के हाथ में च्यूइंग गम दिख रहा है। रवि शास्त्री ने लिखा - हैप्पी बर्थडे युजी, इसे चबाते रहो और जल्दी मिलते हैं।

56

चहल को बताया प्रतिभा की ताकत
क्रिकेटर सुरेश रैना ने चहल को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि आप प्रतिभा की ताकत हो। आपके जन्मदिन पर यही कामना है कि आपको और भी ज्यादा विकेट मिलें। 

66

बीसीसीआई ने भी दी बधाई
बीसीसीआई ने युजी नाम से स्पेशल बर्थडे कार्ड ट्विटर पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। बीसीसीआई ने उनके शानदार रिकॉर्ड्स को याद करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। युजवेंद्र चहल 52 वनडे और 42 टी20 इंटरनेशन में 146 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IPL Playoffs: गुजरात के साथ टॉप-2 में कौन? RCB और हैदराबाद में आज टक्कर, राजस्थान का खेल खत्म
Recommended image2
Shubman Gill: CSK को हराकर गिल ने फैंस को किया ट्रोल, 'चुप' रहने का इशारा कर शेयर की पोस्ट
Recommended image3
IPL Released Players: IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 6 स्टार्स का आउट होना पक्का!
Recommended image4
GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव मैच?
Recommended image5
1983 वर्ल्ड कप जीत के बाद शैंपेन-सिगरेट का बिल वायरल, क्रिकेटर ने बताया उस दिन का सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved