MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • टी20 के टॉप 10 शतक: सूर्या-विराट और रोहित ही नहीं इन 10 खिलाड़ियों ने भी ठोकी हैं तूफानी सेंचुरी, देखें PHOTOS

टी20 के टॉप 10 शतक: सूर्या-विराट और रोहित ही नहीं इन 10 खिलाड़ियों ने भी ठोकी हैं तूफानी सेंचुरी, देखें PHOTOS

Top 10 Centuries In T20 Match. टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने सेंचुरी ठोंककर अपनी बादशाहत साबित की है। इस फॉर्मेट में सूर्या का यह दूसरा शतक है। सूर्यकुमार यादव के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा ने भी टी20 में तेज शतक जमाए हैं। वहीं दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें टी20 वर्ल्डकप में ही दो तेज सेंचुरी लगी हैं। इससे पहले डेविड मिलर सहित इन 10 खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट मैच में सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया है। सूर्या की यह पारी स्पेशल इसलिए भी है क्योंकि सूर्या ने दूसरे 50 रन बनाने में सिर्फ 17 गेंदों का सामना किया। इन 10 तस्वीरों में देखिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं... 

3 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Nov 21 2022, 10:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सूर्यकुमार यादव का शतक
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 51 गेंद पर 111 रनों की नाबाद पारी खेली है। टी20 क्रिकेट में सूर्या का यह दूसरा शतक है। सूर्यकुमार यादव ने पहले 50 रन बनाने में 32 गेंद का सामना किया जबकि अगले 50 रनों के लिए सिर्फ 17 गेंद खेली।

210

एशिया कप में विराट कोहली
एशिया कप 2022 के अंतिम लीग मैच में भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। यह शतक कई मायनों में स्पेशल था क्योंकि करीब 3 साल के बाद विराट के बल्ले से शतक निकला था। विराट की यह पहली टी20 सेंचुरी थी। विराट ने 57 गेंद पर 100 रनों की पारी खेली थी।

310

35 गेंद पर सेंचुरी का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने यह कमाल किया है। साल 2017 में रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा किया था। तब रोहित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंद पर सेंचुरी जड़ी थी।

 

410

मिलर द किलर का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्टार प्लेयर डेविड मिलर ने सिर्फ 35 गेंद पर सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड बनाया है। साल 2017 के अक्टूबर महीने में भारत के खिलाफ डेविड मिलर ने 35 गेंद पर शतक जड़ा था। मिलर अब तक 2 बार टी20 में शतक जड़ चुके हैं।

 

510

वर्ल्डकप में चमके ग्लेन फिलिप्स
हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के प्लेयर ग्लेन फिलिप्स ने 61 गेंद पर 100 रनाकर विश्वकप में तहलका मचा दिया। श्रीलंका के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स की यह पारी हमेशा याद रखी जाएगी। उस मैच में ग्लेन ने फील्डिंग में भी कमाल किया था।

610

रिली रूसो ने काटा गदर
टी20 वर्ल्डकप में रिली रूसो ने सिर्फ 48 गेंद पर शानदार सेंचुरी जड़ी। टी20 विश्वकप 2022 का यह पहला शतक था। रूसो ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 8 छक्के जड़े। हालांकि अफ्रीका अपना अंतिम लीग मैच नीदरलैंड से हारकर वर्ल्डकप से बाहर हो गई थी।

710

केएल राहुल ने 46 गेंद पर बनाया शतक
बीते टी20 वर्ल्डकप और इससे पहले एशिया कप 2022 में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने के कारण केएल राहुल इन दिनों आलोचना का शिकार हैं। लेकिन टीम इंडिया के इस ओपनर ने भी 46 गेंद पर शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

810

फाफ डुप्लेसी के नाम तेज सेंचुरी
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसी ने भी 46 गेंद पर टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी है। हालांकि जिस मैच में डुप्लेसी ने यह शतक जड़ा था वह मैच साउथ अफ्रीका की टीम हार गई थी लेकिन यह यादगार पारी आज भी लोगों के जहन में है।

910

हजरत जजई का कमाल
अफगानिस्तान के हररतुल्लाह जजई के नाम कमाल का रिकार्ड है। जजई ने टी20 क्रिकेट में सिर्फ 42 गेंद पर 100 रन बनाने का कारनामा किया है। साथ ही उस मैच में 62 गेंद पर 164 रन बनाकर नाबाद रहे थे। टी20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

 

 

1010

स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसे
बड़ी टीम के खिलाड़ी ही नहीं छोटी टीम के प्लेयर्स भी शानदार खेल दिखाते हैं। स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसे ने 2019 में सिर्फ 41 गेंद पर सेंचुरी ठोंकी थी। जॉर्ज मुंसे की यह पारी स्कॉटलैंड के लिए वरदान साबित हुई और यह टीम बड़ी टीमों के खिलाफ भी बेहतर प्रदर्शन करने लगी।

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया
Recommended image2
Ishan Kishan GF Aditi Hundia: 8 PHOTO में देखें ईशान किशन की GF अदिति हुंडिया का ग्लैमरस अंदाज
Recommended image3
IND vs PAK: क्या T20 वर्ल्ड कप में दोबारा भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें सेमीफाइनल-फाइनल का पूरा गणित
Recommended image4
टीम इंडिया से हार पर फट पड़ी पाकिस्तानी जनता, एक बोला- टीम में खिलाड़ी कम मौलवी ज्यादा
Recommended image5
T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रोमांच: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' वाला दिन!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved