MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • PHOTOS: मां नहीं चाहती थीं क्रिकेट खेलें सौरव गांगुली, लेकिन इस शख्स का मिला साथ और बन गए 'दादा'

PHOTOS: मां नहीं चाहती थीं क्रिकेट खेलें सौरव गांगुली, लेकिन इस शख्स का मिला साथ और बन गए 'दादा'

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बुधवार को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष चुने गए। इसी के साथ गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही 65 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान लेफ्टिनेंट कर्नल सर विजय आनंद गजपति राजू (विजयनग्राम के महाराजकुमार) थे। वह 1954 से 1957 तक इस पद पर रहे थे। अब 65 साल बाद गांगुली ने यह जिम्मेदारी संभालकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 05 2022, 03:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कलकत्ता में हुआ। सौरव चंडीदास और निरूपा गांगुली के छोटे बेटे हैं। गांगुली के पिता शहर के सबसे अमीर लोगों में से एक थे। सौरव का बचपन काफी सुख सुविधाओं में गुजरा। इसलिए उनका नाम महाराज था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
कोलकाता में पसंदीदा खेल फुटबॉल हुआ करता था, लेकिन सौरव ने इसके बजाय क्रिकेट को अपना जुनून बनाया। हालांकि, उनकी मां को यह पसंद नहीं था कि सौरव गांगुली क्रिकेट या किसी खेल में अपना करियर बनाएं। लेकिन उस वक्त गांगुली के बड़े भाई ने उनका समर्थन किया। स्नेहाशीष उस वक्त बंगाल क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेलते थे, उन्होंने गांगुली को सपने पूरे करने में समर्थन किया।
38
गांगुली राइट हैंडेड थे, लेकिन उन्हें लेफ्ट हैंडेड बनना पड़ा, जिससे वे अपने भाई की क्रिकेट किट का इस्तेमाल कर सकें। गांगुली ने अपने स्कूल की टीम से क्रिकेट खेला। इसके बाद उन्होंने 1989 में बंगाल के लिए डेब्यू किया।
48
गांगुली ने 1990-1991 में रणजी में बेहतर प्रदर्शन किया, इसके बाद उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया। गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले मैच में सिर्फ तीन रन बनाए। हालांकि, उनके रवैये के चलते उनके तुरंत टीम से बाहर कर दिया गया।
58
इसके बाद वे घरेलू क्रिकेट खेलते रहे। उन्होंने 1993 से 1995 तक रणजी में शानदार प्रदर्शन किया। 1996 में उन्हें इग्लैंड के खिलाफ दौरे के लिए फिर टीम में शामिल किया गया। टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने दो मैचों में लगातार दो शतक लगाए। इसमें एक शतक लॉर्ड्स में भी था। इसी बीच उन्होंने डोना गांगुली से शादी भी कर ली।
68
2003 वर्ल्ड कप में भारत फाइनल तक पहुंचा। हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे हार मिली। इसके बाद गांगुली का करियर डगमगा गया। कोच ग्रेग चैपल के साथ विवादों के चलते भी वे चर्चा में रहे।
78
सौरव गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक हैं। उन्होंने 113 टेस्ट खेले हैं। 188 पारियों में उन्होंने 7212 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। उन्होंने 16 शतक और 35 अर्धशतक भी लगाए हैं।
88
वहीं, सौरव ने 311 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 11363 रन बनाए हैं। 183 उनका हाईएस्ट स्कोर है। गांगुली ने इस फॉर्मेट में 22 शतक और 72 अर्धशतक लगाए हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
U-19 टीम में बड़ा बदलाव: Rohit Yadav पर 2 साल का बैन, जानें किसे मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह
Recommended image2
Pakistan vs India: ‘एशिया कप की ट्रॉफी नहीं, भारत को हराना है’, पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल
Recommended image3
आखिर क्यों दलीप ट्रॉफी का फाइनल छोड़कर चला गया क्रिकेटर? एक पोस्ट से मची हलचल...
Recommended image4
Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप सेमीफाइनल में होगी कांटे की टक्कर, क्या पाकिस्तान बदलेगा पुराना हिसाब?
Recommended image5
भाऊ का फैशन है एक नंबर! सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया फैशन ट्रेंड, क्या आपने किया नोटिस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved