MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • घरेलू क्रिकेट में 8 हजार से ज्यादा रन 50 के करीब औसत, पर इस गलती के लिए BCCI ने कभी नहीं किया माफ

घरेलू क्रिकेट में 8 हजार से ज्यादा रन 50 के करीब औसत, पर इस गलती के लिए BCCI ने कभी नहीं किया माफ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आते रहे हैं, पर हर खिलाड़ी अपनी काबीलियत के साथ न्याय नहीं कर पाया। यही कारण रहा है कि भारत को जितने स्टार खिलाड़ी मिले। गुमनाम खिलाड़ियों की सूची भी उतनी ही लंबी है। दिनेश मोंगिया भी इसी सूची में शामिल एक नाम है। वह क्रिकेटर जिसने फर्स्ट क्लास मैचों में 48.95 के औसत से 8028 रन बनाए। 27 शतक और 28 अर्धशतक भी ठोके पर भारत के लिए कुछ खास नहीं कर सके। दरअसल मोंगिया उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने ICL में अपना जलवा दिखाया था, जिसके बाद BCCI ने उन पर बैन लगा दिया। हालांकि, 2 साल बाद बैन हट भी गया पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें माफ नहीं किया। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 16 2020, 07:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
मोंगिया ने साल 2001 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अपने पहले मैच में वो कुछ खास नहीं कर सके, पर बाद में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की और 2003 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा भी बने।
210
मोंगिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 159 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच की पहली और आखिरी गेंद भी उन्होंने ही खेली थी।
310
2003 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा बनने के बाद मोंगिया का प्रदर्शन लगातार गिरता गया, पर उनके जीवन में असली परेशानी साल 2007 में शुरू हुई, जब वो ICL का हिस्सा बने।
410
ICL में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों पर BCCI ने बैन लगा दिया और यह लीग भी बुरी तरह फ्लाप रही। इसके 2 साल बाद बैन हट भी गया, पर मोंगिया की किस्मत नहीं चमकी।
510
रायडू जैसे खिलाड़ियों ने बैन हटने के बाद भारतीय टीम में भी जगह बनाई, पर मोंगिया के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। साल 2015 में उन पर आरोप लगे कि ICL में फिक्सिंग करने वाले खिलाड़ियों में वो भी शामिल थे।
610
दिनेश ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया और उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं मिले, पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें माफ नहीं किया।
710
मोहम्मद अजहरुद्दीन को न्याय मिलने के बाद मोंगिया ने भी BCCI से अपने मामले पर विचार करने की गुहार लगाई थी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
810
मोंगिया ने भारत के लिए 57 वनडे मैचों में 27.95 के औसत से 1230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए।
910
एकमात्र T-20 में उन्होंने 38 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट भी 84.44 का रहा था।
1010
अंत में हारकर साल 2019 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PAK vs ENG: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, अकेले किला लड़े कप्तान हैरी ब्रूक
Recommended image2
Rinku Singh T20 World Cup Update: रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा T20 वर्ल्ड कप कैंप, सामने आ रही एक बड़ी वजह
Recommended image3
ENG vs PAK: बाबर आजम फिर फ्लॉप, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्ट्राइक रेट
Recommended image4
Vaibhav Suryavanshi: U-19 Hero से IPL Sensation तक, अब Tata Curvv के मालिक बने वैभव
Recommended image5
PAK vs ENG: कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड T20 World Cup मैच?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved