- Home
- Sports
- Cricket
- पिछले 2 हफ्तों से घर के अंदर कैद हैं विराट कोहली, देखिए अंदर से कैसा दिखता है उनका लग्जरी अपार्टमेंट ?
पिछले 2 हफ्तों से घर के अंदर कैद हैं विराट कोहली, देखिए अंदर से कैसा दिखता है उनका लग्जरी अपार्टमेंट ?
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लगभग पिछले 2 हफ्तों से घर के अंदर कैद हैं। साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज कैंसिल होने के बाद से विराट घर पर ही हैं। यह सीरीज कैंसिल होने के कुछ दिन बाद ही पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया और विराट सहित देश के अधिकतर लोग अपने घर के अंदर रहने पर मजबूर हैं। इस दौरान भारतीय कप्तान लगातार लोगों से घर के अंदर रहने की अपील कर रहे हैं और वो खुद भी पत्नी अनुष्का के साथ घर के अंदर ही समय बिता रहे हैं। कोहली के स्टार बनने के बाद यह पहला मौका है, जब वो इतने लंबे समय तक घर में रहे हैं। कोहली के घर की कीमत करोड़ों में है और यह अंदर से भी काफी खूबसूरत दिखता है। हम आपको उनके घर की 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहे हैं।
110

कोहली और अनुष्का ने मुंबई के वर्ली में समुद्र किनारे एक अपार्टमेंट ले रखा है। यह घर अंदर से भी बेहद खूबसूरत दिखता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
विराट और अनुष्का का यह घर ओंकार-1973 अपार्टमेंट में है।
310
करोड़ों की कीमत वाले इस घर में विराट और अनुष्का को रहने के लिए कम ही समय मिल पाता है।
410
विराट क्रिकेट के चलते दूसरे शहरों और देशों में रहते हैं, जबकि अनुष्का शूटिंग के चलते यात्रा करती रहती हैं।
510
विराट के घर में बेडरूम से लेकर किचन तक सब कुछ लग्जरी है।
610
मुंबई के वर्ली के अलावा विराट के पास गुड़गांव में भी शानदार घर है।
710
स्टार बनने से पहले कोहली दिल्ली के इस घर में रहते थे।
810
विराट मौजूदा समय में भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका घर भी इस बात की गवाही देता है।
910
घर में रहते हुए कोहली पत्नी अनुष्का के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने उनके बाल काटते हुए वीडियो भी शेयर किया था।
1010
विराट और अनुष्का लगातार घर में रहते हुए लोगों से भी घर के अंदर रहने की अपील कर रहे हैं।
Latest Videos