शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं उनकी पत्नी आएशा, हरभजन सिंह ने कराई थी मुलाकात
नई दिल्ली. भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर शिखर धवन 34 साल के हो चुके हैं। धवन ने भारत के लिए कई शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को विजयी बनाया है। धवन की क्रिकेट लाइफ के साथ-साथ उनकी लव लाइफ भी शानदार है। शिखर धवन अपनी पत्नी आएशा धवन से 10 साल छोटे हैं। दोनों की जान-पहचान फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने दोनों की मुलाकात करवाई थी।
15

धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ। लेकिन वह बाद में ऑस्ट्रेलिया चली गईं। धवन के साथ शादी करने से पहले आएशा ऑस्ट्रलिया में ही रहती थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
आएशा धवन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रहती हैं। पेशे से वह एक बॉक्सर हैं।
35
आएशा धवन को भारतीय खाना बहुत पसंद है। आएशा को भारतीय खाना खाने के साथ-साथ खाना बनाने में भी बहुत मजा आता है।
45
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने साल 2009 में इंगेजमेंट की और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली।
55
आएशा धवन ने शिखर से पहले भी एक शादी की थी। इस शादी से आएशा की दो बेटियां भी हैं। धवन और आएशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है।
Latest Videos