MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • नवदीप सैनी से लेकर जोफरा आर्चर तक, 2019 में डेब्यू करने वाले ये खिलाड़ी बन सकते हैं स्टार

नवदीप सैनी से लेकर जोफरा आर्चर तक, 2019 में डेब्यू करने वाले ये खिलाड़ी बन सकते हैं स्टार

नई दिल्ली. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी साल 2019 में भारत की सबसे बड़ी खोज रहे हैं। सैनी के अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने 2019 में भारत के लिए डेब्यी किया पर कुछ ही अपनी छाप छोड़ पाए। भारत के अलावा बाकी देशों के लिए भी बहुत सारे खिलाड़ियों ने डेब्यू किया पर कुछ ही खिलाड़ियों ने अपने अंदर महान खिलाड़ी बनने की काबीलियत दिखाई है। हम आपको ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 2019 में डेब्यू किया और भविष्य में बड़ा नाम बन सकते हैं।  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 29 2019, 11:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
2019 में डेब्यू करने वाले ये 10 खिलाड़ी भविष्य में बड़ा नाम बन सकते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भारत की T-20 टीम में अपनी दावेदारी पेश की है। अगस्त के महीने में भारत के लिए अपना पहला T-20 खेलने वाले सैनी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और साल के अंत में वनडे टीम में भी अपनी जगह बना ली। सैनी ने अब तक 5 T-20 मैचों में 6 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.06 की रही है।
311
पाकिस्तान के बल्लेबाज आबिद अली ने भी अपने डेब्यू मैच के साथ ही रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। आबिद अपने पहले वनडे और पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। आबिद ने 2 टेस्ट मैच में 321 और 4 वनडे में 191 रन बनाए हैं।
411
निकोलस पूरन एक साल के अंदर ही वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह बना चुके हैं। फरवरी में डेब्यू करने के बाद पूरन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ल्डकप में पूरन वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। पूरन ने 19 वनडे मैचों में 52 की औसत से 728 रन बनाए हैं।
511
एबी डिविलियर्स के संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका को उनकी जगह भरने की चिंता थी, लेकिन रासी वान डर डुसेन ने अपने टीम मैनेजमेंट की इस चिंता को काफी हद तक कम किया है। डिविलियर्स जैसा खिलाड़ी तो कभी भी क्रिकेट में दोबारा नहीं आ सकता, पर डुसेन ने भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। 2019 वर्ल्डकप में उन्होंने 62.20 के औसत से 311 रन बनाए थे।
611
इंग्लैंड की टीम हमेशा से ही तेज गेंदबाजों से भरी रही है, पर जोफरा आर्चर अलग ही किस्म के गेंदबाज हैं। उन्हें इंग्लैंड की टीम में शामिल करने के लिए ECB ने नियम भी बदले थे। अब आर्चर उनके इस फैसले को सही साबित कर रहे हैं। आर्चर ने 7 टेस्ट में 25, 14 वनडे में 13 और 1 T-20 में 2 विकेट झटके हैं।
711
भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल ने भी इस साल भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। गिल ने भारत के लिए 2 वनडे खेले पर सिर्फ 16 रन ही बना सके और टीम से बाहर हो गए। हालांकि गिल ने घरेलू स्तर पर और IPL में शानदार बल्लेबाजी की है। शुभमन जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।
811
वेस्टइंडीज के खिलाफ शिवम दुबे ने भारतीय टीम में डेब्यू किया। हार्दिक पांड्या की जगह भारतीय टीम में आए इस खिलाड़ी ने सभी को अपने खेल से प्रभावित किया। शिवम ने पहले तीन विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और फिर अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी का सबूत दिया। शिवम की बल्लेबाजी में युवराज की झलक दिखती है और वो भारतीय टीम का बड़ा सितारा बन सकते हैं।
911
भारत के खिलाफ T-20 सीरीज में नईम हसन को शाकिब की जगह शामिल किया गया था। नईम ने 3 मैचों की सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की पहली T-20 जीत में भी नईम का अहम योगदान था। बांग्लादेश के लिए सिर्फ 3 T-20 मैच खेलने वाले नईम ने 47.67 के औसत से 143 रन बनाए हैं।
1011
पाकिस्तान के लिए सिर्फ 3 टेस्ट खेलने वाले नसीम शाह अपने प्रदर्शन से ज्यादा अपनी उम्र को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नसीम ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पाकिस्तान के लिए 3 टेस्ट खेलकर नसीम ने 8 विकेट झटके हैं। नसीम से भी पाकिस्तान को खासी उम्मीदें हैं।
1111
अफगानिस्तान के चाइनमैन गेंदबाज जहीर खान ने भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। जहीर ने अफगानिस्तान के लिए 2 टेस्ट में 5 विकेट और एकमात्र वनडे मैच में 2 विकेट निकाले हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल
Recommended image3
Virat Kohli: 2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा, लेकिन एक शर्त पर...विराट कोहली ने साफ कर दिए अपने इरादे
Recommended image4
LSG vs CSK Live Streaming: कहां-कैसे देखें लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच?
Recommended image5
CSK vs LSG: क्या प्लेऑफ से बाहर हो चुकी लखनऊ बिगाड़ेगी चेन्नई का खेल, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved