MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कभी बना रिकॉर्ड तो कभी थमी सासें, क्रिकेट फैंस को कभी नहीं भूलेंगे 2019 के ये 10 यादगार लम्हें

कभी बना रिकॉर्ड तो कभी थमी सासें, क्रिकेट फैंस को कभी नहीं भूलेंगे 2019 के ये 10 यादगार लम्हें

नई दिल्ली. साल 2019 अपने आखिरी पड़ाव पर है और हम सब इस साल की अच्छी-बुरी यादों को साथ लेकर अगले साल में प्रवेश कर रहे हैं। क्रिकेट जगत में भी यह साल किसी के लिए खास रहा तो कोई इस साल को भूल जाना ही पसंद करेगा। इंग्लैंड ने इस साल पहली बार वर्ल्डकप जीता तो न्यूजीलैंड जीतकर भी हार गया। रोहित शर्मा ने हर फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी की तो उनके साथी शिखर पूरे साल चोट से ही जूझते रहे। साल के अंत में हम आपको क्रिकेट जगत के 10 ऐसे पलों की याद ताजा करा रहे हैं जिनको कोई भी क्रिकेट फैन भूल नहीं पाएगा।   

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 28 2019, 05:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
2019 में हुई इन घटनाओं को क्रिकेट फैन कभी नहीं भूल पाएंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
रिकॉर्ड बुक के हिसाब से साल 2019 का वर्ल्डकप इंग्लैंड की टीम ने जीता था, पर इंग्लैंड को छोड़कर किसी भी देश का क्रिकेट फैन शायद इस बात से सहमत नहीं होगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया यह मैच टाई हुआ था। इसके बाद फाइनल नतीजे के लिए सुपर ओवर खेला गया था और यह सुपर ओवर भी टाई हो गया था। इसके बाद मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया गया था।
311
साल 2019 में भारतीय टीम ने टेस्ट में अपना दबदबा कायम किया। ICC टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम टॉप पर है। इस साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में जाकर हराया। भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि थी।
411
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए भी यह साल शानदार रहा। स्टोक्स ने अपने दम पर इंग्लैंड को कई मैच जिताए। पहले वर्ल्डकप 2019 के फाइनल में स्टोक्स ने इंग्लैंड को जीत दिलाई और फिर एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 135 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की लाज बचाई थी। इस मैच में स्टोक्स ने आखिरी बल्लेबाज के साथ 72 रनों की साझेदारी की थी।
511
आज से कुछ साल पहले भारतीय तेज गेंदबाजों से मैच जिताने की उम्मीद करना कोरी कल्पना के अलावा और कुछ नहीं था। लेकिन साल 2019 में भारतीय तेज गेंदबाजों ने दुनिया की किसी भी टीम से बेहतर गेंदबाजी की। ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में 15 के औसत से कुल 95 विकेट चटकाए। इस दौरान इन तेज गेंदबाजों का स्ट्राइक रेट भी 31 का था।
611
साल 2019 में कैप्टन कूल का गुस्सा भी देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई के एक मैच में अंपायर ने पहले बेन स्टोक्स की गेंद को नो बॉल दे दिया लेकिन बाद में लेग अंपायर की तरफ से कोई इशारा ना देख उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। धोनी यह सब देख आग-बबूला हो गए और अंपायर से बहस करने के लिए मैदान में आ गए।
711
ICC वर्ल्डकप में शतक लगाना हर खिलाड़ी का सपना होता है, पर भारत के हिटमैन ने इस साल वर्ल्डकप में एक नहीं बल्कि पांच शतक लगा दिए। रोहित का यह रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगा। वर्ल्डकप के अलावा भी रोहित ने इस साल शानदार बल्लेबाजी की है और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।
811
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का शानदार फॉर्म इस साल भी जारी रहा। बैन से वापसी करने के बाद स्मिथ ने लगातार शानदार पारियां खेली। स्मिथ ने 4 मैच में 110 के औसत से 774 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक, 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए।
911
सौरव गांगुली के BCCI अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांग्लादेश के साथ डे-नाइट टेस्ट खेलने का निर्णय लिया। लंबे समय से डे-नाइट टेस्ट से बच रही भारतीय टीम ने आखिरकार अपना डे-नाइट टेस्ट खेला। पिंक बॉल के साथ अपने पहले ही मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। इस मैच के लिए कोलकाता का पूरा शहर गुलाबी रंग में रंग गया था।
1011
2019 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम मुश्किल में थी धोनी क्रीज पर थे और सभी को उम्मीद थी कि धोनी एक बार फिर अपने दम पर भारत को मैच जिता देंगे लेकिन न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के सटीक थ्रो ने धोनी की पारी को मझधार में ही समाप्त कर दिया और भारत यह मैच हारकर टूर्मामेंट से बाहर हो गया। भारतीय क्रिकेट फैंस ये लम्हा कभी नहीं भूलेंगे।
1111
2019 भारत के लिए टेस्ट में बहुत ही शानदार साल रहा। इस साल भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया जाकर कोई टेस्ट सीरीज जीती। हालांकि इस ऑस्ट्रलियाई टीम में कई अहम खिलाड़ी नहीं थे, पर ऑस्ट्रलिया को उसके घर में हराना भारत के लिए शानदार उपलब्धि थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs NZ: दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, क्या वैभव सूर्यवंशी की खुल सकती है किस्मत?
Recommended image2
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप 5 टीमें, भारत पहले नंबर पर
Recommended image3
IND vs NZ 1st T20: संजू सैमसन ने खोला न्यूजीलैंड को हराने का सीक्रेट, बताया रिकॉर्ड जीत का मंत्र
Recommended image4
..लो टूट गया शुभमन गिल का रिकॉर्ड, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने महज 114 गेंदों में जड़ दी डबल सेंचुरी
Recommended image5
IND vs NZ 1st T20 Record: 226 रन चेज कर टीम इंडिया ने तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, संजू-नमन की सुनामी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved