MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कभी मैदान में खिलाड़ी से झगड़ा तो कभी एक्ट्रेस से जुड़ा नाम, जानें युवराज सिंह के ये 6 चर्चित विवाद

कभी मैदान में खिलाड़ी से झगड़ा तो कभी एक्ट्रेस से जुड़ा नाम, जानें युवराज सिंह के ये 6 चर्चित विवाद

स्पोर्ट्स डेस्क. सिक्सर किंग युवराज सिंह  (Yuvraj Singh) किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को अनुसूचित जाति को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाद में उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। दरअसल, युवराज सिंह ने पिछले साल लॉकडाउन के समय इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के लिए एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद, युवी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। युवराज का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा लेकिन विवादों से साथ उनका पुराना नाता था। आइए जानते हैं युवराज सिंह के 6 पुराने विवाद। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 18 2021, 09:50 AM IST| Updated : Oct 18 2021, 10:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

भाभी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस वजह से उन पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उनके साथ ही मां शबनम सिंह और भाई पर भी ये आरोप लगाया गया था। आकांक्षा शर्मा की शादी युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह के साथ हुई है। 

26

धोनी विवाद
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी पर कई बार गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं मिलने के लिए धोनी को ही जिम्मेदार बताया था। हालांकि इस मामले में उन्होंने पिता के बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि वह उनके बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

36

फ्रेंडशिप डे पर शेयर किया था वीडियो
युवराज सिंह ने फ्रेंड शिप डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था। इस मौके पर उन्होंने सभी टीम मैट की फोटो डाली थी लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी का फोटो नहीं लगाया था जिस कारण से वो सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हुए थे। 

46

फ्लिंटॉफ से मैदान में हुआ था झगड़ा
युवराज सिंह और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच 2007 वर्ल्ड टी-20 के दौरान विवाद हुआ था। टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान फ्लिंटॉफ का उनसे झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवी बल्ला लेकर उनकी तरफ बढे़ थे। बाद में महेंद्र सिंह धोनी और अंपायरों ने उन्हें समझाया था। इसके अगले ही ओवर में युवी ने गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे इसके बाद से उन्हें सिक्सर किंग कहा जाने लगा था। 

56

युवी का दीपिका से जुड़ा था नाम
महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के रिश्ते की चर्चा थी। कुछ दिनों बाद यह बाद युवराज सिंह के साथ दीपिका की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। कहा जाता है कि दीपिका का युवराज का साथ नाम जुड़ने के कारण ही धोनी और युवी के रिश्तों में खटास आई थी। 

66

पर्ल ग्रुप घोटाले में आया था नाम
45 हजार करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप घोटाले में भी युवराज सिंह का नाम आ चुका है। हालांकि, युवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें- इस क्रिकेटर ने खरीदी लग्जरी BMW कार, कैप्शन में लिखा- इमोशनल मैसेज, कीमत और फीचर जानकर उड़ जाएंगे होश

इसे भी पढ़ें- UAE और ओमन के इन 4 स्टेडियम में खेले जाएंगे टी20 वर्ल्ड कप के 45 मैच, जानें इनकी खासियत

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved