- Home
- National News
- चुनाव प्रचार के बाद कार्यकर्ता के घर खाना खाने पहुंचे अमित शाह, कहा, ये हमारे लिए फाइव स्टार होटल
चुनाव प्रचार के बाद कार्यकर्ता के घर खाना खाने पहुंचे अमित शाह, कहा, ये हमारे लिए फाइव स्टार होटल
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दिल्ली में प्रचार करने पहुंचे। दिन भर के प्रचार के बाद रात में उन्होंने एक कार्यकर्ता के घर में खाना खाया।
15

खाना खाने के बाद अमित शाह ने फोटो भी शेयर कीं। उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी भी साथ में थे। दोनों ने यमुना विहार में मनोज कुमार के यहां खाना खाया।
25
अमित शाह ने लिखा, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहां भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
35
उन्होंने आगे लिखा, भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।
45
शाह ने दिल्ली में शुक्रवार को तीन रैलियों कीं। उन्होंने मुस्तफाबाद, करावल और गोकुलपुरी में जनता को संबोधित किया। शनिवार को वे दिल्ली में दो रैलियां करेंगे।
55
दिल्ली में 8 फरवरी को एक चरण में ही मतदान होना है। 70 सीटों वाले राज्य में नतीजे 13 फरवरी को आएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में आप को बड़ी जीत मिली थी। आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos