- Home
- National News
- नतीजों से पहले BJP दफ्तर के बाहर लगा ये पोस्टर, क्या है इसका मतलब, पार्टी ने मान ली हार?
नतीजों से पहले BJP दफ्तर के बाहर लगा ये पोस्टर, क्या है इसका मतलब, पार्टी ने मान ली हार?
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतगणना जारी है। इस बीत दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर को देखकर ट्विटर पर यूजर्स लिख रहे हैं कि क्या भाजपा ने पहले ही हार मान ली है क्या। मतगणना की शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत के पार है। वहीं भाजपा 18 से 20 सीट के पास है। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था।
14

यह पोस्टर भाजपा के दिल्ली दफ्तर में लगा है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो है और लिखा है, 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।'
24
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर नतीजों से पहले मनोज तिवारी ने कहा, मैं नर्वस नहीं हूं। आज का दिन भाजपा के लिए अच्छा होगा। भाजपा दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
34
(एग्जिट पोल में दिल्ली के नतीजे) दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 62.59% मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने 24 घंटे बाद मतदान का आंकड़ा जारी किया था, जिसपर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि क्या भाजपा और आरएसएस से पूछकर मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं।
44
शुरुआती रुझानों को देखकर आम आमदी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यालय के सामने आप कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर डांस कर रहे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos