- Home
- National News
- प्रियंका गांधी के बेटे ने पहली बार किया वोट, वायरल हुई यह तस्वीर, चारपाई पर बैठकर खाते हुए आए नजर
प्रियंका गांधी के बेटे ने पहली बार किया वोट, वायरल हुई यह तस्वीर, चारपाई पर बैठकर खाते हुए आए नजर
नई दिल्ली. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने लोधी एस्टेट में बूथ नंबर 114 पर अपना वोट दिया। रेहान ने वोट देने के बाद कहा कि दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक बड़ी समस्या है। रेहान के वोट देने के बाद उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। यह तस्वीर साल जुलाई 2015 की है। जब वह अपने दो दोस्त के साथ अमेठी पहुंचे थे। उन्होंने चारपाई पर मच्छरदानी में रात भी बिताई। रात में 10 बजे सोने के बाद रेहान अगले दिन सुबह 9 बजे उठे थे।
19

जुलाई 2015 में अपने मामा राहुल गांधी के कदमों पर चलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान ने अमेठी का दौरा किया था।
29
इस दौरान उन्होंने गांव वालों के साथ बातचीत की और खाना भी खाया था।
39
रेहान ने अमेठी के गौरीगंज के पांडेय का पुरवा गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों के साथ समय बिताया और गांव-गरीब की बातें समझने की कोशिश की।
49
इस दौरे में उनके साथ उनके दो मित्र भी थे। एक स्थानीय निवासी ने बताया था कि रेहान ने गांव वालों के यहां दाल रोटी, सब्जी खाई।
59
रेहान ने चारपाई पर बैठकर खाना खाया था और रात में मच्छरदानी लगाकर साधारण बिस्तरों पर सोए।
69
रॉबर्ट-प्रियंका के दोनों बच्चों का स्पोर्ट्स में इंट्रेस्ट है। बेटी मिराया बास्केटबॉल खेलती हैं तो बेटे रेहान को शूटिंग पसंद हैं।
79
रेहान की स्पोर्ट्स में भी गहरी रूचि है। उनको शूटिंग करना बेहद पसंद है। कुछ साल पहले रेहान को राजस्थान के शूटिंग रेंज में निशाना लगाते भी देखा गया था।
89
रेहान को करीब से जाननें वालों का कहना है वे अपनी मां की तरह काफी मिलनसार हैं।
99
प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। प्रियंका ने मुरादाबाद (यूपी) के कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ शादी की थी। मिराया और रेहान उनके बच्चे हैं।
Latest Videos