CM फेस का नाम सुनते ही भावुक हो गए थे इसुदान.. 10 फोटो में देखिए कैसा आया रिएक्शन
अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को सीएम फेस का ऐलान कर दिया। पार्टी ने एक सभा में 40 साल के इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। इसुदान का जन्म 10 जनवरी 1982 को द्वारका जिले में हुआ था। उनके पिता किसान थे और आज भी खेती-किसानी कर रहे हैं। इसुदान ने गुजरात विद्यापीठ से 2005 में जर्नलिज्म किया। वे कुछ समय तक दूरदर्शन के साथ भी जुड़े रहे। बीते करीब डेढ़ साल से आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी बने हुए हैं। आइए तस्वीरों में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

40 साल के इसुदान का जन्म 10 जनवरी 1982 को गुजरात के द्वारका जिले में हुआ था। वे अब राज्य में आप के सीएम कैंडिडेट हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसुदान के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के 16 लाख 48 हजार 500 लोगों ने इसुदान को सीएम बनाने की मांग रखी।
राजनीति में आने से पहले इसुदान गढ़वी पेश से पत्रकार रहे हैं। वे इन दिनों आप के संयुक्त महासचिव हैं। इसके अलावा वे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।
इसुदान ने लंबे समय तक गुजरात में पत्रकारिता की है। उन्होंने गुजरात विद्यापीठ से जर्नलिज्म किया है। लंबे समय तक वे दूरदर्शन से भी जुड़े रहे।
इसुदान के पिता का नाम खेराज गढ़वी है। वे किसान हैं। हालांकि, गुजरात में गढ़वी समुदाय के लोग का मुख्य पेशा खेती और पशुपालन ही है।
इसुदान गढ़वी समाज से आते हैं और गुजरात में यह समाज चारण जाति से ताल्लुक रखता है। राज्य में यह जाति अति पिछड़ा वर्ग में आती है।
इसुदान बीते वर्ष जून में आम आदमी पार्टी के सदस्य बने थे। राज्य में कई कार्यकर्ता उन्हें गुजरात का केजरीवाल नाम से भी पुकारते हैं।
माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने गढ़वी समाज के इसुदान को सीएम फेस बनाकर ओबीसी वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री पद के लिए इसुदान गढ़वी के नाम का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी राज्य में इन्ही के चेहरे पर आगे बढ़ेगी और चुनाव लड़ेगी।
आप गुजरात में बीते चार-पांच महीने से सक्रिय है। बीते जून से केजरीवाल ने वहां चुनाव अभियान शुरू कर दिया था। इसके अलावा, दिल्ली और पंजाब की तरह मुफ्त वादों की झड़ी भी लगाने लगे थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.