- Home
- National News
- भूपेंद्र पटेल ने इस बार भी कांग्रेस काे रिकॉर्ड वोटों से चटाई धूल, आप प्रत्याशी भी दूर तक नजर नहीं आ रहे
भूपेंद्र पटेल ने इस बार भी कांग्रेस काे रिकॉर्ड वोटों से चटाई धूल, आप प्रत्याशी भी दूर तक नजर नहीं आ रहे
गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं। आइए जानते हैं कि घाटलोडिया क्षेत्र के वोटर्स ने इस बार भी भूपेंद्र को मौका दिया है या नहीं।

भूपेंद्र पटेल ने इस बार भी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 2 लाख 13 हजार 530 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अमी याग्निक को महज 21 हजार 267 वोट मिले। वहीं, आप प्रत्याशी विजय पटेल को 16 हजार 194 वोट मिले। घाटलोडिया विधानसभा अहमदाबाद जिले की 21 विधानसभा सीट में से एक है। शहरी क्षेत्र की यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है।
भूपेन्द्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। वे राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबन पटेल के करीबी माने जाते हैं।
आनंदीबेन पटेल की सीट भी घाटलोडिया ही हुआ करती थी। भूपेंद्र पटेल ने पाटीदार आंदोलन बीच रिकॉर्ड मतों से जीतकर सबको चौंका दिया था।
भूपेंद्र पटेल ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के शशिकांत पटेल को 1 लाख 17 वोटों के अंतर से हराकर जीता था। यह इस चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी जीतों में से एक थी।
भूपेन्द्र पटेल संघ के भी करीबी माने जाते हैं। भाजपा में वो कई जिम्मेदारियां को निभा चुके हैं। विजय रुपाणी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
बताया जाता है कि गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं आनंदीबेन पटेल ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद उनके कहने पर ही घाटलोडिया सीट से भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया गया था।
विधायक बनने से पहले भूपेंद्र पटेल राज्य में अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी AUDA के अध्यक्ष और अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी AMC की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
पिछली बार वे विधायक चुने गए। मगर यह किसी को पता नहीं था कि विजय रुपानी के इस्तीफा देने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री चुन लिया जाएगा। दरअसल, वे इस रेस में भी नहीं थे।
घाटलोडिया विधानसभा सीट पर भूपेंद्र उम्मीदवार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने इस बार राज्यसभा सदस्य अमि याग्निक को मैदान में उतारा है।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने घाटलोडिया विधानसभा सीट पर भूपेंद्र पटेल के खिलाफ विजय पटेल को उम्मीदवार बनाया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.