- Home
- States
- Punjab
- तस्वीरों में पंजाब चुनाव वोटिंग: CM चन्नी मंदिर-गुरुद्वारे में टेक रहे मत्था, कहीं अरदास-कहीं उतारी आरती
तस्वीरों में पंजाब चुनाव वोटिंग: CM चन्नी मंदिर-गुरुद्वारे में टेक रहे मत्था, कहीं अरदास-कहीं उतारी आरती
अमृतसर (पंजाब). 117 विधानसभा क्षेत्रों वाले पंजाब में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। जो कि शाम 6 बजे तक चलेगा। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर टोटल 1304 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का आज मतदाता फैसला करेंगे। क्योंकि सभी राजनीतिक पार्टियों ने वोटरों को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी बीच आज वोटिंग शुरू होने से पहले पहले सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी जीत के लिए गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका अरदास की और शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की।
| Published : Feb 20 2022, 09:36 AM IST / Updated: Feb 20 2022, 09:46 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, इधर पंजाब में वोटिंग चल रही है, तो उधर अपनी जीत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंदिर-गुरुद्वारे जा रहे हैं। इसी बीच वह वोटिंग से पहले खराड़ी के एक मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जल चढ़ाया। साथ ही अपनी जीत के लिए लिए भोलेनाथ से कामना की।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा व वरिष्ठ नागरिक पहुंच रहे हैं. मतदान केंद्रों की थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है और उन्हें सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। अमृतसर, मोगा, बठिंडा, पठानकोट समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें लग गई हैं।
राज्य में इस बार कुल 2,14,99,804 मतदाता हैं, जिनमें 1,12,98,081 पुरुष, 1,02,00,996 महिलाएं और 727 ट्रांसजेंडर हैं। 117 निर्वाचन क्षेत्रों में 1304 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 1209 पुरुष, 93 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर लोग शामिल हैं।
चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना।
इस बार के विधानसभा चुनाव में पंजाब के कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। जिनकी किस्मत का फैसला आज पंजाब के मतदाता कर रहे हैं। इन चर्चित चेहरों मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, कांग्रेस पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल आदि प्रमुख हैं। इस तस्वीर में भगवंत मान वोटिंग से पहले गुरुद्वारे पहुंचे।