MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Punjab
  • पंजाब चुनाव का सबसे शानदार नजारा: बुजुर्गों को चुनरी की छांव देकर वोट डलवा रहीं लड़कियां, बिछा रेड कारपेट

पंजाब चुनाव का सबसे शानदार नजारा: बुजुर्गों को चुनरी की छांव देकर वोट डलवा रहीं लड़कियां, बिछा रेड कारपेट

अमृतसर (पंजाब). 117 विधानसभा क्षेत्रों वाले पंजाब में आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। करोड़ों मतदाता सूबे की नई सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में के दौरान कई वोटिंग बूथ पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि यहां पर  त्योहार जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। चुनाव अयोग और जिला प्रशासन ने पोलिंग बूथों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। उनके स्वागत के लिए कई जगह तो रेड कारपेड बिछाया गया है। इतना ही नहीं लड़कियां बुजुर्ग महिलाओं को दूल्हन की तरह चुनरी की छांव देकर बूथ के गेट से कमरे तक ले जा रही हैं। देखिए चुनाव की शानदार तस्वीरें... 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 20 2022, 02:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

दरअसल, पूरे पंजाब में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग घरों से निकलकर वोट कर रहे हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। पोलिंग बूथों पर अजब गजब नजारे भी दिखाई दिए। की जगह तो शादी के जोड़े में दुल्हा-दुल्हन ने वोट डालने के लिए पहुंचे। जहां एक दुल्हन ने कहा-शादी से ज्यादा मेरी जिम्मेदारी देश के प्रति है।  सुबह 11 बजे तक 17.77% मतदान हो गया था। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

जालंधर में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां कर चुनाव आयोग ने कई पोलिंग बूथ मॉडल पोलिंग बूथ बनाए हैं। जहां पर बुजुर्गो के लिए खाने-पीने से लेकर आराम करने तक की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं बच्चों को लिए खिलौने का इंतजाम भी किया गया है।

37

वहीं मोहली और चंडीगढ़ में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां पर कई बूथों पर पहली बार वोट डालने जा रहे लड़के-लड़िकयों का  ढोल व भांगड़ा बजाकर से स्वागत किया जा रहा है। साथ ही उन्हें कुछ ना कुछ तोहफा भी दिया जा रहा है।

47


बुजुर्गों पोलिंग बूथ के गेट पर ही व्हील चेयर उपलब्ध कराई जा रही है। इनकी सेवा में कई सरकारी कर्मचारी और समाज सेवी संस्थाएं काम कर रही हैं। उनको परेशानी ना हो इसके लिए उनका मतदाता पहचान पत्र भी चेक किया गया, ताकि आगे जाकर उन्हें अव्यवस्था न हो।

57

बता दें कि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा व वरिष्ठ नागरिक पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों की थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है और उन्हें सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है।  कुछ लोग मास्क लगाकर पहुंच रहे हैं, लेकिन जो नहीं लाए, उन्हें विशेष तौर पर मास्क दिए जा रहे हैं।

67

पंजाब के लोकतंत्र के महापर्व की यह तस्वीर भी बहुत ही शानदार है। यहां वोटर्स के साथ आने वाले बच्चों को छोड़ने और उनके खेलने की भी व्यवस्था की गई है। मतदान कर्मी इन बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। इस पूरे बूथ को महिला कर्मचारी ही संभाले हुए हैं।
 

77

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अमृतसर रेप केस, 5 करोड़ की मांग और राजनीतिक दबाव... अब NHRC की जांच में खुलेगा पूरा राज?
Recommended image2
पंजाब की सियासत में 'गठबंधन' की नई खिचड़ी: क्या 2020 में BJP-अकाली दल का टूटा रिश्ता फिर रचेगा इतिहास?
Recommended image3
चंडीगढ़ में 'पेट्रोल लंगर' का ऐलान, फ्री तेल के लिए उमड़ी भीड़ लेकिन बारिश ने फेरा पानी-WATCH
Recommended image4
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल जिन पर गुरुद्वारे में हुआ जानलेवा हमला? PM Modi ने फोन करके लिया हेल्थ अपडेट
Recommended image5
WATCH: क्या वाकई पंजाब में आया जॉम्बी ड्रग? BJP सांसद के शेयर वीडियो के मचा बवाल, सच कुछ और!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved