- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Cannes 2022: Deepika Padukone ने अब दिखाया रेट्रो लुक, ग्रीन पोल्का-डॉटेड जंपसूट में लूटा फैंस का दिल
Cannes 2022: Deepika Padukone ने अब दिखाया रेट्रो लुक, ग्रीन पोल्का-डॉटेड जंपसूट में लूटा फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, Deepika Padukone flaunts her retro look in Cannes 2022 : कान्स फेस्टीवल में दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) लगातार अपने स्टनिंग लुक से सभी को प्रभावित कर रही हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज स्लेजिंग की तरह इशारा कर रही है। दीपिका ने बीते दिनों तकरीबन हर दिन में कई ड्रेसें पहनकर अपना शानदार लुक दिखाया है। मस्तानी गर्ल ने अपना देसी लुक भी दिखाया, जब उन्होंने यलो- ब्लैक मिक्स साड़ी पहनी। इसके बाद उन्होंने वेस्टर्न लुक भी दिखाया था। दीपिका एक बार फिर नए लुक में दिखाई दी हैं...

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर अपने शानदार लुक्स और स्टाइल से आयोजन में चार चांद लगा रही है। सानदार लुक पर क्यूट मुस्कान तो जैसे जान लेने पर अमादा है।
दीपिका के फैंस उनकेलुक को देखकर दीवाने हो गए हैं। दीपिका हर दिन के लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। बीते दिन उन्होंने चिकलुक दिखाया था। इसमें वो पैरों में ब्लैक नेट औऱ उसके बाद लाइट चेक में पेंट कैरी किया था, एक्ट्रेस ने ऊपर टॉप पहना था।
फ्रेंच रिवेरा में 75वें वार्षिक कान्स फिल्म महोत्सव से दीपिका पादुकोण ने न्यू लुक को प्रदर्शित किया गया है। ग्रीन ड्रेस में वो प्रकृति के बेहद करीब नज़र आ रही हैं।
भव्य आयोजन के छठे दिन के लिए, अभिनेत्री ने ग्रीन कलर का पोल्का-डॉटेड जंपसूट कैरी किया है। वहीं एक्ट्रेस ने अपने अंदर रेट्रो क्वीन को दिखाया था।
फ्रांस पहुंचते ही दीपिका ने हर दिन एक नया लुक पेश किया है। उन्होंने दुनियाभर में पसंदीदा कलेक्शन को अपनाया है। बॉलीवुड गर्ल ने सभी पर अपना जादू दिखाया है।
पादुकोण ने देसी लुक भी दिखाया तो फ्रेंच ड्रेस को भी कैरी किया है। उन्होंने वेस्टर्न लुक में एक से बढ़कर एक अंदाज दिखाया है। दीपिका कानस में जूरी मेंबर के तौर पर शामिल हुई हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।