- Home
- Lifestyle
- Food
- गुलाब जामुन से लेकर फ्रेंच फ्राइस तक, ये है 10 देशों की नेशनल डिश, पाकिस्तान की मिठाई हो सकती है आपकी फेवरेट
गुलाब जामुन से लेकर फ्रेंच फ्राइस तक, ये है 10 देशों की नेशनल डिश, पाकिस्तान की मिठाई हो सकती है आपकी फेवरेट
फूड डेस्क : किसी भी देश का खाना उसके कल्चर और परंपरा को बखूबी दिखाता है। हर देश में अलग तरीके का खाना खाया जाता है, लेकिन ग्लोबलाइजेशन के जमाने में आजकल हर जगह हर तरह की चीजें मिलने लगी है। क्या आप जानते हैं कि जो चीज है आप खा रहे हैं वह किसी देश की नेशनल डिश भी है। जी हां, जिस तरीके से नेशनल स्पोर्ट, नेशनल एनिमल और नेशनल बर्ड होती है उसी तरह से नेशनल फूड भी होता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 देशों के नाम जिनके नेशनल फूड (national dishes) पूरी दुनिया में मशहूर हैं..

भारत की राष्ट्रीय मिठाई जलेबी है। इंडिया के साथ-साथ बांग्लादेश की नेशनल मिठाई भी जलेबी है।

वहीं भारत के नेशनल खाने की बात की जाए तो यहां का नेशनल फूड खिचड़ी है।
भारत में हर फंक्शन में स्वीट डिश में गुलाब जामुन जरुर होते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब जामुन पाकिस्तान की नेशनल मिठाई है।
कनाड़ा की नेशनल डिश फ्रेंच फ्राइस है। इसे खास तरीके के सॉस के साथ सर्व किया जाता है।
चाइना की नेशनल डिश मोमोस या डिमसम है, जिसे नॉनवेज या वेज स्टफिंग के साथ स्टफ किया जाता है। ये डिश भारत में भी काफी मशहूर है।
भारत में बच्चों से लेकर बड़ों तक को बर्गर बहुत पसंद होता है। बता दें कि ये अमेरिका की नेशनल डिश है। जिसे वेज या नॉनवेज पैटी के साथ ताजी सब्जियों, सॉस और फ्राइस के साथ सर्व किया जाता है।
इंग्लैंड की नेशनल डिश रोस्टेड बीफ और यॉर्कशिरे पुडिंग है। यह मेरिनेटेड बीफ से बनता है और इस रोस्टेड आलू के साथ सर्व किया जाता है।
अफगानिस्तान की नेशनल डिश पुलाव या बिरयानी है। यह बासमती चावल, लैंब मीट, गाजर, किशमिश और कई तरह के मसालों से बनाई जाती है, जिसे अफगानिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी बड़े चाव से खाया जाता है।
पास्ता और पिज्जा का नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। बता दें कि पिज्जा इटली का नेशनल फूड है।
कोरिया की नेशनल डिश किमची है। ये अचारनुमा डिश खट्टी-मीठी, तीखी-नमकीन होती है। इसे हरी और रंगीन बंदगोभियों या पत्तागोभी, हरी पत्तियों वाले साग और मूली की जड़ में खमीर लगाकार तैयार किया जाता है। इसी तरह की डिश पंजाब में काली गाजर की कांजी के रूप में बनाई जाती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.