ब्रेड को फ्रिज में रखना सही या गलत? क्या आप भी आजतक कर रहे थे इतनी बड़ी गलती
फूड डेस्क : किचन में सबसे इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक ब्रेड भी है, जो नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक में यूज की जाती है। बच्चों के टिफिन या लंच आइटम भी इससे तैयार किए जाते हैं। आजकल मार्केट में मैदे के अलावा आटे और होल व्हीट की ब्रेड्स भी मिलती है। हालांकि ब्रेड की शेल्फ लाइफ कम होती है, इसलिए हम बाजार से ब्रेड लाकर उसे फ्रिज में रख देते हैं और सोचते हैं कि फ्रिज में रखने से ब्रेड ज्यादा समय तक ताजा रहेगी और खराब नहीं होगी। पर आपको बता दें कि ब्रेड को स्टोर करने के लिए फ्रिज सबसे खराब जगह है। तो फिर हम ब्रेड को स्टोर कैसे करें ये बड़ा सवाल है ? आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आपको ब्रेड स्टोर करना चाहिए।

ब्रेड दुनिया भर में सबसे पॉपुलर फूड में से एक है। ये आमतौर पर पानी, मैदा और यीस्ट से बनती है। अगर इसे ठीक से स्टोर नहीं किया जाता है या बहुत दिनों तक स्टोर किया जाता है, तो इसमें फंगस (mold) लगने और बासी होने का खतरा होता है।

अक्सर हम ब्रेड बच जाने के बाद उसे फ्रिज में रख देते हैं। पर फ्रिज में रखने से वह सूख जाती है। साथ ही इसका स्वाद भी खराब हो जाता है। फ्रिज में रखी ब्रेड सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है।
ब्रेड ज्यादा समय तक ताजा बनी रहे इसके लिए उसे कमरे के तापमान पर ही नमी से दूर रखना चाहिए। इस तरह हम ब्रेड को दो दिन बिना खराब हुए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्रेड को कमरे के तापमान पर दो दिनों से ज्यादा न रखें। ब्रेड के पैकेट को सीधी धूप से दूर, एक ठंडी और सूखी जगह, जैसे किचन या डाइनिंग टेबल पर अलग से इसे रखा जा सकता है।
एक बार ब्रेड का पैकेट खुलने के बाद इसे अच्छी तरह से सील करके ही रूम टेम्प्रेचर पर रखें। आप ब्रेड के स्लाइस को स्टोर करने के लिए ब्रेड बॉक्स या किसी दूसरे प्लास्टिक बैग का उपयोग कर सकते हैं।
ब्रेड को प्लास्टिक या एलुमिनम फॉयल में भी लपेटा जा सकता है। इस तरह से लपेटने से ब्रेड की नमी बनी रहेगी और वह सूखेगी नहीं।
यदि दो दिन के बाद भी आपकी ब्रेड बच जाती है तो उसे स्टोर करने के लिए किसी पॉलिथिन बैग में या जिपलॉक बैग में अच्छे से पैक करके फ्रीजर में रखें। ब्रेड को फ्रीजर में रखने से तापमान एकदम कम हो जाता हैं जो ब्रेड के स्टार्च को क्रिस्टल बनने और बासी होने से रोकता हैं।
बची हुई ब्रेड से आप ब्रेड क्रंब भी बना सकते हैं। इसके लिए बस इसे टोस्ट करके आपको मिक्सर में पीसना हैं। फिर इसे किसी एयर टाइट डिब्बे भरकर फ्रिजर में रखिए। इन ब्रेड क्रंब्स का यूज हम पकौडे, कटलेट, कोफ्ते या उपमा बनाने के लिए कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.