- Home
- Religion
- Spiritual
- Shani Margi: अक्टूबर में शनि होगा मार्गी, इन 3 राशि वालों को मिलेगी राहत और चमकेगी किस्मत
Shani Margi: अक्टूबर में शनि होगा मार्गी, इन 3 राशि वालों को मिलेगी राहत और चमकेगी किस्मत
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है और मार्गी व वक्री होता है। शनि भी इन ग्रहों में से एक है। इस समय ये ग्रह मकर राशि में वक्री अवस्था में है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। 23 अक्टूबर को शनि पुन: मार्गी (Shani Margi October 2022) हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। ऐसा होते ही, जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का प्रभाव है, उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां, जिनकी परेशानियां कम होने वाली है…
| Published : Sep 22 2022, 11:12 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इस समय मकर राशि में ही शनि वक्री अवस्था में है। 23 अक्टूबर को जैसे ही शनि मार्गी होगा इस राशि वाले राहत की सांस लेंगे। इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय शुभ फल देने वाला रहेगा। इन्हें पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। यात्रा में भी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
कुंभ राशि वालों को शनि के मार्गी होने से आंशिक रूप से राहत मिल सकती है। हालांकि जनवरी में जब शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा तो इन पर शनि की साढ़ेसाती पूर्ण रूप से प्रभावी हो जाएगी। जिसके चलते उस समय इनकी परेशानियां बढ़ सकती है। लेकिन आने वाले कुछ महीने इनके लिए राहत भरे हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों से चलते मान-सम्मान भी मिलेगा।
इस समय इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढय्या चल रहा है। शनि के मार्गी होते ही धनु राशि वालों को राहत मिलेगी। इनकी समस्याएं कुछ कम हो सकती हैं। अगर इनकी कोई योजना लंबे समय से अटकी हुई है तो वह भी पूरी हो सकती है। नौकरी से जुड़े अच्छे मौके इस राशि के लोगों को मिल सकते हैं। पुराने निवेश का फायदा भी इस समय मिल सकता है।