- Home
- States
- Haryana
- दुल्हन बनने से पहले इस अंदाज में दिखी बबीता फोगाट, शादी से 3 दिन पहले शेयर की रस्मों की फोटो
दुल्हन बनने से पहले इस अंदाज में दिखी बबीता फोगाट, शादी से 3 दिन पहले शेयर की रस्मों की फोटो
हिसार (हरियाणा). दगंल गर्ल पहलवान बबीता फोगाट 3 दिन बाद यानि 1 दिसंबर को दुल्हन बन जाएंगी। वह विवेक सुहाग के साथ शादी के सात फेरे लेंगी। बता दें कि उन्होंने अपने विवाह की रस्मों की फोटो ट्विवटर पर शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी मां और भाभी के साथ शादी की रीति-रिवाज,रस्में करती दिखाई दे रही हैं।
17

यह शादी बिना दहेज की होगी। जिसका समारोह चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली में होगा, जहां शादी की सारी रस्में निभाई जाएंगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
पहलवान बबीता फोगाट ने अपनी शादी का इनविटेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आमिर खान, सनी देओल समेत कई अन्य बॉलीवुड और खेल हस्तियों को दिया है। बताया जा रह है कि उनकी शादी में राजनेता से लेकर दूसरे क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।
37
बुधवार को चरखी दादरी में बबीता के घर पर महिलाओं ने पारंपरिक शादी के गीत गाए और बान बैठने की रस्म अदा की
47
यह शादी बिना दहेज की होगी। जिसका समारोह चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली में होगा, जहां शादी की सारी रस्में निभाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, मेहमानों को देखते हुए हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया जाएगा। जिसमें खीर-चूरमा, हलवा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन परोसे जाएंगे।
57
बबीता का मंगेतर विवेक सुहाग मूल रूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2018 में उन्होंने भारत केसरी पुरस्कार जीता था। बबीता और विवेक की 18 मई को सगाई हुई थी।
67
बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस में एसआई की नौकरी छोड़कर अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। भाजपा ने उन्हें टिकट देकर चुनाव में उतारा था। वे चुनाव हार गई थी।
77
बबीता फोगाट को रस्मों के दौरान उनकी भाभी ने उन्हें हाथों में महंदी भी लगाई।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos