MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • लवमैरिज के 9 महीने बाद ही उठ गई अर्थी, लॉकडाउन ने करियर किया चौपट, प्रेमी ने नरक बना दी थी जिंदगी

लवमैरिज के 9 महीने बाद ही उठ गई अर्थी, लॉकडाउन ने करियर किया चौपट, प्रेमी ने नरक बना दी थी जिंदगी

जींद, हरियाणा. कहते हैं कि एक फैसला कभी-कभार जिंदगीभर के लिए नासूर बन जाता है। इस लड़की के लिए तो मौत का कारण बन गया। 21 साल की इस लड़की ने 9 महीने पहले लवमैरिज की थी। पति कुछ करता नहीं, इसलिए उसने दहेज की डिमांड शुरू कर दी। लड़की कनाडा जाकर पढ़ना चाहती थी, लेकिन लॉकडाउन ने सपना पूरा नहीं होने दिया। दो तरफा परेशानियों से घिरी लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कपल शादी के बाद से विजयनगर मे किराये से रहता था। तृप्ति दिल्ली के मंगोलपुरी की रहने वाली थी। वहीं, उसका पति सन्नी बरारखेड़ा गांव से है। 12 अगस्त की रात तृप्ति ने फांसी लगाई थी। इस मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तृप्ति ने पिता ने आरोप लगाया कि सन्नी उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 18 2020, 09:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

कनाडा जाकर पढ़ना चाहती थी
तृप्ति बीकॉम तृतीय वर्ष में पढ़ रही थी। वो कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहती थी। इसके लिए उसने डाक्यूमेंट्स तैयार कर रखे थे। लेकिन मार्च में लॉकडाउन लगने से वो नहीं जा सकी। तृप्ति के पिता रसिकलाल के अनुसार अपने करियर में ब्रेक लगने से वो परेशान थी। इस बीच सन्नी भी उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। वो तृप्ति के साथ मारपीट तक करन लगा था। इसकी जानकारी तृप्ति ने कई बार उन्हें दी थी। जांच अधिकारी एसआई भूप सिंह ने बताया कि सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

मां से पहले पिता को किया था कॉल
तृप्ति और सन्नी ने 13 नवंबर, 2019 को लवमैरिज की थी। रक्षाबंधन पर तृप्ति जब मायके गई थी, तब उसने सन्नी की प्रताड़ना के बारे में घर पर बताया था। 12 अगस्त की रात को भी उसने मां को फोन करके अपना दर्द बयां किया था। इससे पहले कि परिजन उसे लेने जा पाते, उसकी सुसाइड की खबर मिली।

आगे पढ़ें-रात को अचानक उठी 'सिरफिरी' पत्नी और मछली काटने के चाकू से पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर फिर से सो गई

28

हावड़ा, पश्चिम बंगाल. मानसिक बीमार पत्नी के साथ एक ही बिस्तर पर सोने का नतीजा 45 साल के एक शख्स को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। शनिवार रात महिला ने मछली काटने के चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट उड़ा दिया। यही नहीं, इससे पहले उसने पति के सिर पर भी चाकू से दनादन वार किए। महिला ने पति की लाश को अच्छे से कंबल से ओढ़ाया और फिर सो गई। अगले दिन सुबह उठकर वो अपने बेटों से बोली कि वो बेडरूम में जाकर देखें कि उसकी मां ने क्या किया है? दम्पती के दो बेटे हैं। जब वे बेडरूम में पहुंचे और कंबल हटाया..तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। कपल के बीच मनमुटाव की जानकारी भी मिली है। दिल दहलाने वाली यह घटना हावड़ा जिले के मालिपुकुर में जुजार्शा गांव में हुई। 45 साल का मोसिन मलिक यहां आरोपी पत्नी मानिरा और दो बेटों के साथ रहता था। आगे पढ़ें किसी घटना के बारे में...

38

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दम्पती के बीच किसी को बात लेकर झगड़ा हुआ था। आशंका है कि महिला ने इसी का बदला लिया।
 

48

पुलिस की जांच में यह बात भी पता चली कि महिला की मानसिक हालत लंबे समय से ठीक नहीं थी।
 

58

महिला अकसर अपने पति पर हावी हो जाती थी। हालांकि उसके बेटे बीचबचाव कर देते थे।

68

पति को मौत के घाट उतारने के बावजूद पत्नी के चेहरे पर कोई सिकन नजर नहीं आई।

78

रात को सोते वक्त पत्नी ने पति को इसका आभास भी नहीं होने दिया कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है।

88

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved