MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • इंजीनियर नहीं तो क्या, ट्रैक्टर के पुराने टायर का और क्या इस्तेमाल हो सकता है, कोई इनसे सीखे

इंजीनियर नहीं तो क्या, ट्रैक्टर के पुराने टायर का और क्या इस्तेमाल हो सकता है, कोई इनसे सीखे

भिवानी, हरियाणा. असंभव कुछ भी नहीं है, बस दिमाग चलना चाहिए। यह किसान चारा काटने की मशीन को लेकर एक समस्या का सामना कर रहा था। जब बिजली से चलने वाली मशीन से चारा काटा जाता है, तो चारे के कण हवा में उड़ने लगते हैं। यह सिर्फ न पॉल्युशन फैलाते हैं, बल्कि सांस के जरिये चारा काटने वाले के फेफड़ों में जाकर बीमारी भी पैदा कर सकते हैं। यही नहीं, असावधानी से अगर मशीन के ब्लेड के पास आ गए, तो शरीर कटने का डर भी बना रहता है। यह खतरा सबके सामने होता है। लेकिन इस किसान ने इसका देसी जुगाड़ निकाला। आमतौर पर ऐसे जुगाड़ मैकेनिकल इंजीनियरों के दिमाग की ही उपज हो सकते हैं, लेकिन इस किसान ने खुद इसका समाधान निकाला। उसने मशीन के ब्लेड वाले हिस्से को ट्रैक्टर के पुराने टायर से कवर कर दिया। इससे अब न चारा हवा में उड़ता है और न दुर्घटना का खतरा। यह हैं बलियाली के किसान बलविंद्र। जानिए इनके बारे में...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 27 2020, 03:57 PM IST| Updated : Aug 27 2020, 04:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बलविंद्र अकसर कृषि मेलों में जाते रहे हैं। यहां तरह-तरह के मशीनों को देखकर उनके मन में कुछ अलग करने का विचार आता रहा। उन्होंने सबसे पहले अपने घर में यह प्रयोग किया। उनका यह देसी जुगाड़ दूसरे पशु पालकों को भी पसंद आ रहा है। आगे पढ़िए...11वीं पास किसान चलाता है देसी जुगाड़ वाला वर्कशॉप, मशीनें बेचकर कमाता है 2 करोड़ सालाना

28

जोधपुर, राजस्थान. 11वीं पास इस इस किसान ने अपना खुद का एक वर्कशॉप बनाया हुआ है। इसमें देसी तकनीक से खेती-किसानी से जुड़ीं मशीनें तैयार करते हैं। इनकी डिमांड देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा दूसरे देशों से भी आने लगी है। यह हैं जोधपुर जिले के मथानिया में वर्कशॉप चलाने वाले अरविंद सांखला। बताते हैं कि ये इनका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। आगे जानिए और क्या-क्या किए आविष्कार...

38

 अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े अरविंद बताते हैं कि 1991 में उन्होंने 11वीं पास की थी। वे आगे पढ़ना चाहते थे, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि मां-बाप उन्हें पढ़ा सकें। लिहाजा पढ़ाई छोड़कर खेतों में काम करने लगे। 1993 में एक घटना हुई, जिसने अरविंद साखला की किस्मत बदल दी। उनके खेत के कुएं की मोटर खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने बोरिंग कराई। लेकिन आमतौर पर जब मोटर खराब होती है, तो उसे रस्सी से ऊपर खींचना और वापस अंदर रखना पड़ता है। इसमें समय और मेहनत दोनों काफी लगती है। इससे फसल को समय पर पानी नहीं मिलने से भी नुकसान होता है। यही देखकर उन्होंने देसी जुगाड़ से एक मशीन बनाई। यह मशीन मोटर को ऊपर लाने और नीचे ले जाने में कुछ मिनट का समय लेती है। साखला की यह मशीन लोगों को पसंद आई और इसकी खूब बिक्री हुई। 

 आगे जानें अरविंद के नये आविष्कार
 

48

इस तरह सामने आई गाजर धोने की मशीन
पहले अरविंद अपने खेतों में मिर्च की फसल उगाते थे। मथानिया मिर्च उत्पादन में पूरे राजस्थान में प्रसिद्ध है। लेकिन सांखला ने देखा कि मिर्च की फसल को रोग लगने लगा है। जलस्तर भी नीचे जा रहा था। लिहाजा उन्होंने मिर्च के बजाय गाजर की फसल लेना शुरू कर दी। देखते-देखते यहां से करीब 25 ट्रक गाजर जाने लगी। अब समस्या गाजर की मिट्टी साफ करके धोने की थी। हाथ से ऐसा करने पर काफी समय और मेहनत लगती थी। इस तरह सामने आई ड्रम और इंजन के जुगाड़ से बनी गाजर धोने की यह मशीन।

आगे जानें अरविंद के नये आविष्कार
 

58

जब लोरिंग और गाजर धोने वाली मशीन की डिमांड बढ़ी, तो सांखला ने विजयलक्ष्मी इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से कृषि यंत्र बनाने की वर्कशॉप खोल ली। इसके बाद उन्होंने लहसुन, पुदीना और मिर्च निकालने-साफ करने की मशीन भी बनाई।

आगे जानें अरविंद के नये आविष्कार

68

अरविंद सांखला ने लहसुन निकालने के लिए यह मशीन बनाई। आमतौर पर हाथों से लहसुन निकालना कठिन होता है। इससे हाथों में जलन भी होती है। अब करीब 15000 रुपए की लागत से बनी यह मशीन आसानी से लहसुन निकाल देती है। 

आगे जानें अरविंद के नये आविष्कार

78

यह यह है मिर्च साफ करने की मशीन। इस मशीन से 250 किलो मिर्च सिर्फ एक घंटे में साफ हो जाती है। यह मशीन 4000 से 75000 रुपए तक में बिकती है।

 

88

अरविंद साखला ने यह साबित किया कि कुछ करने के लिए क्रियेटिव होना जरूरी है। आज अरविंद देसी तकनीक से कृषि यंत्र तैयार करने वाले सबसे सफल बिना डिग्री वाले इंजीनियर हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved