दीवार पर स्पाइडरमैन की तरह चढ़ जाता है यह तीन साल का बच्चा
कैथल, हरियाणा. आपने हॉलीवुड फिल्म स्पाइडरमैन (Spider Man) तो देखी ही होगी, जिसमें एक युवक दीवारों पर चढ़ जाता है। हम आपको मिलवाते हैं रियल स्पाइडरमैन से। आपको जानकर यह ताज्जुब होगा कि यह स्पाइडरमैन महज 3 साल का बच्चा है। यह नटखट बच्चा लोगों के हाथ से खाने-पीने की चीजें छीनकर दीवार पर चढ़कर खा जाता है। उसका यह बचपना और हैरान करने वाला हुनर लोगों की जिज्ञासा का कारण बना हुआ है। विराट कौशिक नामक यह बच्चा कैथल जिले के पूंडरी कस्बे के संगरौली गांव में रहता है। लोग उसे अब स्पाइडरमैन के नाम से ही जानने लगे हैं। विराट की दादी बताती हैं कि जब लॉकडाउन लगा, तो वो खेलने को मचलने लगा। एक दिन हमने देखा कि वो खेल-खेल में दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन फिर देखा कि वो दीवार पर चढ़कर छत के पास खड़ा है, तो हम लोग डर गए। उसे नीचे उतारा और प्यार से समझाया। लेकिन इसके बाद तो जैसे उसकी यह हॉबी बन गई। पढ़िए रियल स्पाइडरमैन की कहानी...
| Published : Sep 16 2020, 03:51 PM IST / Updated: Sep 16 2020, 05:05 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
विराट अब अकसर दीवारों पर चढ़कर ही खेलता है। उसे दीवारों पर चढ़कर कसरत करना जैसे पसंद है।
विराट के लिए जैसे दीवारों पर चढ़कर खड़े होना आम बात हो चली है। वो दीवारों पर चढ़कर खूब करतब दिखाता है।
दीवार पर चढ़कर शरारत करता विराट। उसे जब भी कोई पकड़ता है, वो दीवार पर चढ़ जाता है।
विराट का दीवार पर चढ़ने का हुनर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विराट के पिता पिनाकी शर्मा फूड सप्लाई विभाग में कार्यरत हैं। वहीं, मां हुस्न शर्मा बीडीपीओ में काम करती हैं।
नौकरी के कारण मां-बाप घर से दिनभर बाहर रहते हैं, ऐसे में विराट अपने दादा और दादी के साथ मस्ती करता है। विराट के दादा हरिकंठ शर्मा कहते हैं कि पहले तो उन्हें डर लगता था, लेकिन अब लगता है कि यह भी एक हुनर है।