MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • पंखे में फैले करंट से चिपकी पत्नी को छटपटाते नहीं देख सका पति..प्रेम कहानी का एक साथ दर्दनाक अंत

पंखे में फैले करंट से चिपकी पत्नी को छटपटाते नहीं देख सका पति..प्रेम कहानी का एक साथ दर्दनाक अंत

पानीपत, हरियाणा. जब प्यार हासिल हो जाता है, तो यूं लगता है कि दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिल गई हो। यह कपल भी इसी खुशी का आनंद उठा रहा था। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि मौत उनका पीछा कर रही है। प्यार के दौरान हमेशा साथ जीने-मरने का वादा करने वाला कपल एक साथ दुनिया से रुखसत हुआ। इनकी पंखें में फैले करंट से मौत हो गई। हादसा शनिवार को ऊझा रोड पर नलवा कॉलोनी में हुआ। करनाल के कुडलन गांव के रहने वाले 25 वर्षीय गोल्डी ने 12 मार्च को घरवालों की रजामंदी से नलवा कॉलोनी की रहने वाली संगीता से लवमैरिज की थी। संगीता मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने पति के साथ 16 जुलाई को मायके आई थी। इसी दौरान वो पंखे में फैले करंट की चपेट में आ गई। पत्नी को छटपटाते देख पति ने बिना सावधानी के पंखे को उठाकर दूर फेंकना चाहा, लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को बेसुध हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से सिविल हास्पिटल रेफर किया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गोल्डी के पिता रामनिवास ने बताया कि बेटा-बहू शनिवार को ही वापस लौटने वाले थे। लेकिन शॉपिंग के कारण प्लान बदल गया। इसके बाद वे रविवार को आने वाले थे। दोनों बाइक से पानीपत गए थे। गोल्डी 3 भाई और बहनों में सबसे छोटा था। वो मजदूरी करता था, जबकि पिता किसान हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 20 2020, 11:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

नंगे पैर ही पत्नी को बचाने दौड़ पड़ा..
गोल्डी करनाल के कुडलन गांव का रहने वाला था। घटना के समय सब खाना खा रहे थे। सामने पंखा चल रहा था। संगीता ने पंखे को मुंह अपनी ओर करने जैसे ही उसे हाथ लगाया..वो करंट की चपेट में आ गई। उसे छटपटाता देखकर गोल्ड नंगे पैर ही पंखे को उठाने दौड़ पड़ा। जैसे ही उसने पंखे को उठाना चाहा..दोनों झटके से दूर फिंके।

25

संगीता के परिजनों ने बताया कि उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। दोनों के परिजन खुश थे। शनिवार को दोनों वापस करनाल लौटने वाले थे। फिर शॉपिंग के चलते अचानक प्लान बदल गया। उन्हें क्या मालूम था कि मौत ने उन्हें रोक लिया है। आगे पढ़िए पिता को बचाने बेटे को भी लगा करंट..

35

दिल दहलाने वाला यह मंजर दो महीने पहले पंजाब के संगरूर में देखने को मिला था। कच्चे घर की दीवार पर पलस्तर चढ़वाने से पहले पिता उसे पानी से गीला करने छत पर गया था। इसी बीच वो करंट की चपेट में आ गया था। बच्चन सिंह और उनके बेटे हरप्रीत सिंह की मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार माना गया। कई बार शिकायतें करने के बाद भी छत के समीप से बिजली के तारों को दूर नहीं किया गया  था। हरिपुरा निवासी मलकीत कौर ने बताया कि उसका पति बच्चन सिंह छत पर चढ़कर दीवार को गीला करने गए थे, ताकि पलस्तर चढ़वाया जा सके। छत के समीप से ही 11000 वोल्टेज का तार निकला हुआ है। अचानक उनके पति उसकी चपेट में आ गए। जब लोगों ने छत से धुआं निकलते देखा, तो चिल्लाए। यह देखकर बेटा भागा-भाग छत पहुंचा। उसने बगैर सोचे पिता को पकड़कर खींचना चाहा, लेकिन दोनों करंट से चिपककर रह गए। आगे पढ़ें आम तोड़ने चढ़े बच्चे को लगा करंट...
 

45

दिल दहलाने वाली घटना दो महीने पहले झारखंड के गिरडीह जिले के जमुआ में हुई थी। 11 साल का करण महतो चेकडैम पर नहाने गया था। झारखंड पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र करण जब नहा रहा था, तभी समीप लगे आम के पेड़ पर लटकते आम को देखकर उसका मन ललचा गया। लेकिन आम तोड़कर जैसे ही वो नीचे उतरने को हुआ, समीप से गुजरते हाईवोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गया। बच्चे ने करंट से वहीं दम तोड़ दिया। लाश पेड़ पर ही लटकी रही। आगे पढ़ें..छत पर खेलते वक्त बच्ची को लगा करंट..

55

यह घटना मार्च में पानीपत में हुई थी। किसान अनिल की बेटी आर्शी छत पर खेलने गई थी। बारिश के कारण छत गीली थी। इसी दौरान बाजू से निकली हाईटेंशन लाइन के कारण छत पर करंट फैल गया। बच्ची की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। बारिश में करंट लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gurgaon Weather Forecast: हल्की धूप, ठंडी हवाएं और प्रदूषण का हाल... पढ़ें आज का गुरुग्राम वेदर रिपोर्ट
Recommended image2
सूरजकुंड मेला हादसा: झूला टूटने से कब-कब हुईं मौतें, जानें 8 सबसे भीषण दुर्घटनाएं
Recommended image3
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image4
Gurgaon Weather Update: गुरुग्राम में आज सर्दी देगी सिहरन या मिलेगी राहत? जानिए मौसम का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved