- Home
- States
- Haryana
- वो खूनी रात: इलेक्शन ड्यूटी से लौटते ही अजीब हरकतें करने लगा और फिर रॉड लेकर 6 लोगों को मारता चला गया
वो खूनी रात: इलेक्शन ड्यूटी से लौटते ही अजीब हरकतें करने लगा और फिर रॉड लेकर 6 लोगों को मारता चला गया
पलवल, हरियाणा. दुनियाभर में कई साइको किलर के खौफनाक किस्से सामने आते रहे हैं। जिनके लिए लोगों को तड़पा-तड़पाकर मारना मानों कोई खेल रहा हो। ऐसा ही एक साइको किलर हरियाणा के पलवल में सामने आया था। हालांकि आज तक यह सामने नहीं आ सका है कि कृषि विभाग के इस अधिकारी ने किस वजह से 6 अनजान लोगों की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी थी। यह दिल दहलाने वाली घटना 31 दिसंबर, 2018 की है। यह साइको किलर नरेश छह लोगों हत्या के बाद भी पुलिस के सामने बिंदास बना रहा था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया..तो उसने उल्टा सवाल किया-'मैं कृषि विभाग में अधिकारी हूं..मैं छुट्टी लेकर आया हूं..पता नहीं मुझे चोट कैसे लगी?' पुलिस ने जब इस साइको किलर का मेडिकल कराया था, तब उसने अपनी पढ़ाई-लिखाई और नौकरी के बारे में सबकुछ साफ-साफ बताया..लेकिन हत्याओं के सवाल पर चुप्पी साध ली। इस मामले की जांच के लिए SIT की गठन किया था। इस साइको किलर की हरकतें पहले से ही संदिग्ध थीं। उसकी पत्नी सीमा और ससुर धर्मपाल उसे भयभीत थे। पत्नी को लंबे समय से अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। साइको किलर अकसर पत्नी और बेटे से मिलने ससुराल जाता था, लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि पत्नी ने दरवाजा ही नहीं खोला। इस घटना को बताने का मकसद यही है कि संदिग्ध लोगों को नजरअंदाज न करें..सतर्क रहें..सुरक्षित रहें
18

इस साइको किलर की पत्नी सीमा 4-5 साल से अपने मायके में रहती थी। लेकिन समय-समय पर दोनों मिलते रहते थे। इस साइको किलर के डर से आसपास के एरिया के 7 चौकीदार नौकरी छोड़कर भाग गए थे। साइको किलर के दिमाग में क्या चल रहा था, किसी को कभी पता नहीं चला। 6 लोगों की हत्या के बाद साइको किलर को ब्रेन हेमरेज हो गया था।
28
साइको किलर की पत्नी उसकी हरकतों से परेशान थी। उसे पति से डर लगता था। पत्नी सीमा ने खुलासा किया था कि वो अकसर मारपीट करता था। जब उसे डर लगने लगा, तो वो मायके चली गई थी। धर्मपाल भी अपने साइको किलर दामाद से खौफ खाते थे। कई बार तो ऐसा हुआ कि वो घर आया..तो उन्होंने दरवाजा तक नहीं खोला।
38
बिना किसी कारण 6 अनजान लोगों की हत्या करने वाले नरेश धनखड़ के बारे में सामने आया था कि वो अपने पड़ोसियों से बात नहीं करता था। उसे लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। उसने ओमेक्स सिटी के फेस-2 में 583 नंबर की दूसरी मंजिल के फ्लोर को खरीद लिया था।
48
घटनावाली रात कॉलोनी में ड्यूटी कर रहे एक चौकीदार ने खुलासा किया था कि नरेश अपने हाथ में एक रॉड लेकर बाहर जाते दिखाई दिया था। वो अजीब ढंग से मुस्करा रहा था। जैसे कोई शैतान हो। फिर वे शहर की ओर चला गया। कुछ देर बाद खबर मिली कि उसने 6 लोगों को मार डाला है।
58
साइको किलर एक युवक को मारने के लिए उसका पीछा कर रहा था। यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैप्चर हो गई थी। उस वक्त वहां से एक महिला भी निकली..लेकिन आरोपी ने उसे कुछ नहीं किया।
68
अपने पति के इस खूनी खेल के बारे में पता चलते ही मानों पत्नी सीमा के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने खुलासा किया था कि 31 दिसंबर, 2017 की रात..नरेश ससुराल आया था। वो बेटे के लिए फल, दूध, आइसक्रीम आदि लेकर आया था। वो सीमा को अपने साथ ले जाने आया था। लेकिन सीमा इतनी डरी हुई थी कि जाने से मना कर दिया।
78
सीमा ने खुलासा किया था एक दिवाली पर जब वो पूजा-अर्चना की तैयारी कर रही थी, तब नरेश अचानक उग्र हो गया था। वो उसका गला दबाने लगा था। तब ऐसा लगा रहा था कि उसके सिर पर कोई शैतान सवार हो गया हो। इसके बाद वो वहां से बेटे को लेकर भाग निकली थी।
88
साइको किलर नरेश और सीमा की शादी 3 फरवरी, 2007 को हुई थी। 2008 तक नरेश का दिमाग एकदम ठीक था। इसके बाद इलेक्शन में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद से उसका बर्ताव बदलने लगा।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos