MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Haryana
  • शानदार जॉब छोड़कर 21 साल में पॉलिटिक्स में रखा कदम, इनकी वर्किंग स्टाइल से मोदी भी हुए प्रभावित

शानदार जॉब छोड़कर 21 साल में पॉलिटिक्स में रखा कदम, इनकी वर्किंग स्टाइल से मोदी भी हुए प्रभावित

कैथल, हरियाणा.  यह हैं 23 साल की प्रवीण कौर। इन्हें हरियाणा की सबसे कम उम्र की सरपंच होने का गौरव प्राप्त है। इंजीनियरिंग के बाद अच्छी-खासी जॉब छोड़कर ये गांववालों के कहने पर सरपंच का इलेक्शन लड़ी थीं। आज इनका गांव मिसाल बन गया है। प्रवीण कौर जब 21 साल की थीं, तब ग्राम पंचायत ककराला-कुचिया की सरपंच बनी थीं। इन दो गांवों को मिलाकर बनी पंचायत में करीब 1200 लोग निवास करते हैं। अगर कभी इस पंचायत में आने का मौका मिले, तो देखें कि किस तरह इस युवा सरपंच के प्रयासों से यह गांव शहरों को मात देने लगा है। प्रवीण कौर के कार्यशैली को लेकर लोग कहते हैं कि नेता हों तो ऐसे। प्रधानमंत्री मोदी इन्हें सम्मानित कर चुके हैं। इनका गांव सुविधाओं के मायने में मेट्रो को भी पीछे छोड़ दे। गली-गली में CCTV कैमरे हैं। सोलर लाइट्स से पूरा गांव रोशन है। जगह-जगह वॉटर कूलर लगे हैं। गांव में लाइब्रेरी है। स्कूल इतना अच्छा कि बच्चे हिंदी के अलावा संस्कृत और अंग्रेजी भी फर्राट बोलने लगे हैं। आइए जानते हैं इस युवा इंजीनियर सरपंच की कहानी...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 10 2020, 09:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

प्रवीण कौर का सपना था कि वे इंजीनियरिंग करके बढ़िया जॉब करें। किसी बड़े शहर में रहें। लेकिन जब भी अपने गांव की हालत देखतीं, तो उन्हें अच्च्छा नहीं लगता। वे अकसर गांव में सुधारों को लेकर सक्रिय रहती थीं। 2016 के पंचायत इलेक्शन में गांववाले चाहते थे कि उनका सरपंच पढ़ा-लिखा हो। सबने एक राय होकर प्रवीण कौर का नाम आगे बढ़ा दिया। पहले तो प्रवीण कौर ने इलेक्शन लड़ने में अनिच्छा जाहिर की, लेकिन फिर जॉब छोड़कर गांव आ गईं और सरपंच बनीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

प्रवीण कौर चाहती थीं कि उनके गांव के बच्चे अच्छी-पढ़ाई लिखाई करें, इसलिए उन्हें पहले प्राइमरी स्कूल खुलवाई और अब गांव में 12वीं तक पढ़ाई की सुविधा है।
 

38

प्रवीण कौर ने कुरुक्षेण यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है। प्रवीण कौर ने अपने गांव में घूंघट प्रथा का विरोध किया। लोगों ने उनकी बात मानी। आज यहां की लड़कियां आजादी से जीना सीख गई हैं।

48

बता दें कि गुजरात के गांधीनगर में 8 मार्च, 2017 को हुए स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवीण कौर को सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें गांव को खुले में शौच से मुक्त करने के प्रयासों के लिए दिया गया था।

58

प्रवीण कौर बताती हैं कि जब गांव के लोग पापा के पास मुझे सरपंच का इलेक्शन लड़ाने का प्रस्ताव लेकर आए, तब मैं चिंतित  थी। सोचती थी कि क्या इस उम्र में मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठा पाऊंगी। लेकिन सबने सपोर्ट किया।

68

प्रवीण कौर बताती हैं कि पहले गांव की हालत अच्छी नहीं थीं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं। इसलिए हमने पूरे गांव में सीसीटीवी लगवा दिए। लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

78

प्रवीण कौर आज युवाओं का रोल मॉडल बनकर उभरी हैं। वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद आदि को भी प्रोत्साहित कर रही हैं।

88

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस युवा सरपंच के कामों से बेहद प्रभावित हैं।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Faridabad News: छात्रा की मौत पर घिरा स्कूल, बिरयानी विवाद से 4 घंटे की सजा तक जांच की आंच
Recommended image2
धमकी, रंगदारी और फिर 20 राउंड फायरिंग... अंकित बालियान मर्डर केस में जुड़ रहे हैं कई तार
Recommended image3
कौन थे अंकित बालियान? जिम से निकलते ही 20 राउंड फायरिंग, हरियाणवी सिंगर की हत्या
Recommended image4
राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की परोल, जानें 6 साल में 17 बार जेल से बाहर आने की कहानी
Recommended image5
23 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-छत्तीसगढ़ में भारी बरसात, MP समेत 7 राज्यों का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved