MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • 5 पोते-पोतियों के दादा की बॉडी देख शरमा जाएंगे सलमान भाई, बिना डायट के सिक्योरिटी गार्ड ने बनाई ऐसी बॉडी

5 पोते-पोतियों के दादा की बॉडी देख शरमा जाएंगे सलमान भाई, बिना डायट के सिक्योरिटी गार्ड ने बनाई ऐसी बॉडी

हेल्थ डेस्क: बॉडी बनाने के लिए आपने कई लोगों को दिन रात एक्सरसाइज करते और प्रॉपर डायट लेते देखा होगा। लोग बॉडी बनाने के लोग काफी महंगे प्रोटीन पाउडर लेते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसे लोग सामने आते हैं जो उन सभी को प्रेरणा दे जाते हैं जो अपनी बॉडी बनाने में पैसे खर्च करने में असमर्थ होते हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल दमदार फिटनेस वाले एक दादाजी की तस्वीर वायरल हो रही है जो पांच पोते-पोतियों के दादा हैं।  72 साल के ए. अरोकियास्वामी (A. Arokiasamy) बुजुर्गों के साथ-साथ नौजवानों के लिए भी एक मिसाल है! आइए जानते हैं उनकी फिटनेस और  वर्कआउट, हेल्थी रहने के सीक्रेट्स-  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 31 2021, 12:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बढ़ती उम्र के साथ शरीर भी बूढ़ा होने लगता है। कमर, घुटनों और जोड़ों का दर्द इंसान को कसरत के नाम पर जॉगिंग और योग तक सीमित कर देता है। लेकिन ए. अरोकियास्वामी एक मलेशियाई बॉडी बिल्डर हैं, जो उम्र का 70वां पड़ाव पार करने के बाद भी एक चैम्पियन की तरह रोजाना कसरत करते हैं। दरअसल, उनका मानना है कि वर्कआउट, हेल्थी रहने और कोरोना वायरस से बचाव का एक अच्छा तरीका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

वो बॉडी बिल्डिंग के लिए इतने मशहूर हुए कि उन्होंने मिस्टर यूनिवर्स के कई एडिशन्स में मलेशिया का प्रतिनिधित्व किया है। 1981 में फिलीपींस के दक्षिण-पूर्व एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता। आपको जानकर हैरानी होगी वह 7 बच्चों के पिता और 5 बच्चों के दादा हैं। आज लोग उनकी फिटनेस और बॉडी देख दंग रह जाते हैं।
 

37

वो हॉलीवुड फिल्म स्टार और पूर्व मिस्टर यूनिवर्स आर्नोल्ड श्वार्जनेगर को अपना हीरो मानते हैं। उन्होंने बताया कि वेटलिफ्टिंग और कसरत उम्र के बढ़ने की रफ्तार को धीमा करने के साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मददगार रहता है। उनका मानना है कि वेटिलिफ्टिंग के जरिए खुद को फिट रखकर हम कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी का मुकाबला कर सकते हैं।

47

अरोकियास्वामी का बचपन बड़ी कठिनाईयों में गुजरा था। दरअसल, जब वह 11 साल के थे तो उन्हें अपने गरीब परिवार का हाथ बंटाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। बाद में उन्होंने हॉकी, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे विभिन्न खेलों में किस्मत आजमाई। लेकिन कहीं बात नहीं बनी। हालांकि, जब वह आग के लिए लकड़ियां काटते तो उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें बॉडी बिल्डिंग में जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपने घर के करीब एक जिम में जाकर खुद पर काम शुरू किया।
 

57

अरोकियास्वामी को साल 1968 में अपनी पहली सफलता मिली थी। उन्होंने अपने गांव पेराक में एक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और कई वर्षों तक मलेशिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में रहे। हालांकि, भले ही वो एक सफल एथलीट रहे। लेकिन तब भी उन्हें एक स्कूल में माली की नौकरी करनी पड़ी। फिलहाल, वो एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं।

67

उनका मानना है कि कसरत के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए अच्छी डाइट भी जरूरी है। वो कहते हैं, ‘मैं काफी सादा जीवन जीता हूं। नपा-तुला खाने की कोशिश करता हूं। और हां, मैं अपनी सब्जियां खुद उगाता हूं। साथ ही, चीनी और जंक फूड के अलावा ड्रग्स और स्टेरॉयड से भी काफी दूरी बनाकर रखता हूं।

77

अपनी जीत के बावजूद उन्हें कुछ पछतावे भी हैं। जैसे वह अपने हीरो अर्नोल्ड से अबतक नहीं मिल सके हैं। और ना ही, पांच कोशिशों के बाद भी मिस्टर यूनिवर्स टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में जगह बना पाए थे।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved