- Home
- Lifestyle
- Health
- weight loss story: 190 किलो की लड़की ने घटाया 127 kg वजन, वेट लॉस जर्नी है बहुत दर्दनाक
weight loss story: 190 किलो की लड़की ने घटाया 127 kg वजन, वेट लॉस जर्नी है बहुत दर्दनाक
हेल्थ डेस्क. Weight Loss Story: मोटापे से परेशान लोगों को कई तरह की बीमारियों और शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। कई बार कुछ लोग 100 किलो से ज्यादा वजन गेन कर लेते हैं और उनकी जिंदगी दूभर हो जाती है। हालांकि उन्हें शुरुआत में इसका पता नहीं चलता लेकिन बाद में वो चलने-फिरने लायक भी नहीं रहते। ऐसे ही ब्रिटेन की रहने वाली एक 26 साल की लड़की 190.5 किलो की थी। फिर उन्होंने गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी के दम पर अपने वजन को 127 किलो तक कम करके लोगों को हैरान कर दिया। इस लड़की का नाम एरिका ओल्सन है, जो उटा के क्लियरफील्ड में रहती हैं। उन्होंने वजन घटाने के लिए दर्दनाक सर्जरी का सहारा लिया। हालांकि सर्जरी के उन्होंने वर्कआउट और डाइट को पूरा मेन्टेन किया। आइए जानते हैं एरिका के फैट टू फिट होने की वेट लॉस स्टोरी-

एरिका ने डेलीमेल अखबार से अपनी कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि वो खानदानी तौर पर डायबिटीज से पीड़ित है। उसे जब इसके बारे में पता चला, तब वो हैरान रह गई थी। उसके जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी दादी की डायबिटीज से मौत हो गई थी और दादा की मौत उसके 24वें जन्मदिन के समय। एरिका को अपने मोटापे को लेकर कोई टेंशन नहीं थी। वो एकदम चिल लाइफ जीती थीं।

एरिका ने बताया कि एक समय वो डेढ़ गैलन सोडा हर दिन पी जाती थी, और जमकर फास्ट फूड खाती थी, लेकिन जब वजन 100 किलो से ऊपर पहुंच गया तो उन्होंने खुद को संभाला। 190 किलो की एरिका खुद को आइने में देखकर दंग थीं वो हैवी वेट हो चुकी थीं। जबल एक्सल कपड़े भी फिट होने मुश्किल हो रहे थे। फिर एरिका ने वेट लॉस करने गैस्ट्रिक सर्जरी कराने का फैसला किया।
एरिका ने बताया कि सर्जरी के लिए जाने से पहले उसे करीब 2 सप्ताह तक लिक्विड डाइट पर रखा गया, ताकि उनका लिवर थोड़ा सिकुड़ कर छोटा हो जाए। इसके बाद उसकी सर्जरी की गई। इस सर्जरी में पेट के अंदरुनी हिस्से को हटाया जाता है। इस ऑपरेशन के बाद उनका वजन 127 किलो कम हो गया था। फरवरी 2021 में एरिका की कहानी लोगों के सामने आई तो लोग उनके जज्बे की तारीफ करने लगें। उन्हें सराहना मिली और लोगों ने हिम्मत दी।
एरिका सर्जरी के बाद सिर्फ 66.67 किलो की रह गईं। हालांकि वेट मेन्टेन रखने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। (प्रतिकात्मक तस्वीर)
एरिका ने बताया कि उनके बढ़े हुए शरीर की वजह शुगर थी, और अब इससे बचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अब वो पहले की तरह खुलकर खा पी नहीं सकती हैं। पहले वो दिन भर पिज्जा, बर्गर खाती थी, लेकिन अब कई कई दिनों बाद थोड़ा सा ही पिज्जा-बर्गर खा सकती हैं। इतना ही नहीं उन्हें प्रॉपर डाइट के साथ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी करनी होती है।
एरिका ने बताया कि उन्हें अब शरीर पर मौजूद अधिकतम त्वचा को हटाने के लिए एक और सर्जरी की जरूरत है। लेकिन अभी उसकी तैयारी के लिए उन्हें कुछ और साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। एरिका के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लोग हैरान हो गए और उसकी इच्छाशक्ति की तारीफ कर लगे।
अगर आप भी हैवी वेट हैं तो वेट लॉस की स्टोरी में एरिका के जज्बे से प्रेरणा ले सकते हैं। हालांकि सर्जरी आदि का विकल्प बहुत ज्यादा हैवी वेट लोगों को चुनना चाहिए। ये सबके लिए नहीं है। नॉर्मल फिजिकल एक्टिविटी और डाइट से फिटनेस पाई जा सकती हैं। ये स्टोरी एक मोटिवेशनल तौर पर लोगों को प्रेरणा देने के लिए है। बिना किसी डॉक्टर की परामर्श के कोई एक्सरसाइज या डाइट शुरू न करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.