MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • क्या आप भी चिकन करी में डाल देते हैं आलू? पेट में एक साथ जाते ही जहर बन जाते हैं ये Food Items

क्या आप भी चिकन करी में डाल देते हैं आलू? पेट में एक साथ जाते ही जहर बन जाते हैं ये Food Items

हेल्थ डेस्क: दुनिया में मौजूद हर फ़ूड आइटम कई तरह के पौष्टिक गुणों, न्यूट्रिएंट्स से भरे होते हैं। इनका हेल्थ पर कोई ना कोई फायदा जरूर पड़ता है। लेकिन अगर इन्हें गलत तरीके से खाया जाए तो अच्छी चीजें भी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। आयुर्वेद में ऐसे कई फ़ूड कॉम्बिनेशंस हैं जिनपर प्रतिबंध लगाया गया है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कॉम्बिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेहत पर बुरा असर डालते हैं। इसके बावजूद लोग बड़े चाव से इन्हें खाते हैं। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 15 2021, 09:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

चिकन-आलू 
आपने कई लोगों को चिकन के साथ आलू का सेवन करते देखा होगा। चिकन में प्रोटीन होता है जबकि आलू में कार्ब होता है। ऐसे में जब दोनों को साथ खाया जाए,  तो पेट में गैस बनने लगता है। इस वजह से कभी भी चिकन को आलू के साथ ना खाएं। 

26

चिकन-फल 
आयुर्वेद के मुताबिक, कभी भी चिकन के साथ फल नहीं खाना चाहिए। इन दोनों को साथ खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही धीरे-धीरे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है।  इसलिए इन्हें साथ नहीं खाना चाहिए। 

36

मूली-शहद 
अगर आपने मूली के साथ शहद खाया तो आपकी बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। साथ ही इसका कॉम्बिनेशन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को कमजोर कर देता है। इसलिए ना तो दोनों को साथ खाएं, ना ही आगे-पीछे।  

46

नट्स-चीज 
कई लोग कीटो डायट के नाम पर नट्स के साथ चीज खाते हैं। ऐसी गलती कभी नहीं करनी चाहिए। इन दोनों को साथ खाने से बॉडी का डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो जाता है। 

56

दूध-मछली 
ये काफी विवादित फ़ूड कॉम्बिनेशन है। कई लोग इसे जहर कहते हैं। कई इसे ग़लतफ़हमी कहते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के भी मुताबिक, दोनों का कॉम्बिनेशन सही नहीं है। इसे साथ खाना स्किन प्रॉब्लम को ट्रिगर करता है। इसलिए इसे अवॉयड करना चाहिए। 

66

दूध-तरबूज 
लोग अकसर शेक के नाम पर तरबूज के साथ दूध को ब्लेंड कर देते हैं। लेकिन ये काफी खतरनाक है। ऐसा नहीं करना चाहिए। दूध को पचने में टाइम लगता है जबकि तरबूज में पानी होने की वजह से वो जल्दी पच जाता है। दोनों का एक साथ सेवन काफी खतरनाक है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved