MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Weight loss Story: जब 70 किलो पहुंच गया था इस लड़के का वजन, 3 महीने में ऐसे बनाई तगड़ी बॉडी

Weight loss Story: जब 70 किलो पहुंच गया था इस लड़के का वजन, 3 महीने में ऐसे बनाई तगड़ी बॉडी

हेल्थ डेस्क. रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ना बहुत आम बात है। मोटापा कम करना अधिकांश लोगों के लिए काफी मुश्किल काम है। इसके लिए लोग एक्सरसाइज और डाइटिंग सहित बहुत से उपाय करते हैं। लेकिन मोटिवेशन न मिलने के कारण वे जल्दी ही हार मान लेते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सच्चे इरादों से कुछ कर गुजरते हैं। उनकी लाइफ एक दिन दूसरों के लिए मिसाल बन जाती है। 25 साल के फिटनेस कंसल्टेंट अनमोल सचदेवा (Anmol Sachdeva)  की वेट लॉस जर्नी भी कुछ ऐसी ही इंस्पायरिंग है। आज सुपर हॉट और फिट नजर आने वाले अनमोल का वजन कभी बढ़कर 70 किलो पहुंच गया था लेकिन उन्होंने इसको सीरियसली लेते हुए फिटनेस को अपनाया। 70 kg वाले अनमोल ने 3 महीने में खतरनाक सॉलिड बॉडी बना ली। वेट लॉस स्टोरी में आइए जानते हैं ये चमत्कार कैसे हुआ-     View this post on Instagram           A post shared by Anmol Sachdeva (@aesthetic_anmol)  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 17 2021, 05:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दरअसल अनमोल आज भले फिटनेस कंसल्टेंट हैं लेकिन एक जमाने में वो हैवी वेट हो गए थे। इसका कारण उनके साथ हुई एक दुर्घटना थी। इंस्टाग्राम पर खुद अनमोल बताते हैं कि साल 2017 में नए साल के पहले हफ्ते में मेरे राइट हैंड में फ्रैक्चर और ये डिसलोकेट हो गया। स्पोर्ट पर्सन होने के नाते इसे पचाना मेरे लिए बहुत कठिन था। इस बीच मैं काफी डिप्रेस रहा। उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

 

28

फिर समय बीतता गया और उन्होंने दोबारा एक्सरसाइज करना शुरू किया। कुछ हफ्तों के बाद उन्होंने लाइट वेट मशीन लेग वर्कआउट शुरू किए।  हाथ से प्लास्टर उतरने के बाद डॉक्टर ने मुझे 3-4 महीने आराम करने की सलाह दी। लेकिन मैंने इसे चैलेंज के रूप में स्वीकार किया और डॉक्टर को गलत साबित करने के लिए एक बार फिर से वेट लिफ्टिंग शुरू कर दी। मेरी मम्मी ने मेरी काफी मदद की जिसके कारण मैं अपना वजन घटा पाया।

 

38

वो कहते हैं- जिम और खेल में वापस लौटने में मुझे लगभग आधा साल लग गया लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और वर्कआउट चालू किया। 2017 ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया। अनमोल ने खुद के ऊपर भरोसा किया और तीन महीने में 6 किलो वजन घटाकर अपनी फिजिक को बेहतर बनाया।

48

वजन घटाने के लिए मेरा डाइट प्लान

 

कम समय में मोटापा घटाने के लिए सही डाइट प्लान बनाना बेहद जरूरी है। इससे मुझे काफी मदद मिली।

ब्रेकफास्ट- मैं नाश्ते में एक कटोरी फल और ओट्स खाता था। मैं अपनी बॉडी की जरूरत के हिसाब से डाइट की मात्रा लेता था।

लंच- चिकन, एक हिस्सा चावल और एक कटोरी सब्जियां।

डिनर- रात के खाने में मछली, चावल और एक कटोरी सब्जियों खाता था।

58

वजन घटाने के लिए मैं हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करता था। मैं हफ्ते में दो दिन बॉडी के हर हिस्से पर ध्यान देता था। जबकि हफ्ते में एक दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता था। इससे मेरी बॉडी ने बेहतर रिस्पॉड करना शुरू किया।

 

68

इस तरह बना रहा मोटिवेशन

 

वजन कम करने के लिए मैंने छोटे-छोटे गोल बनाए और उसे टाइम पर पूरा करने की कोशिश की। इससे मुझे काफी मोटिवेशन मिलता गया। जब मैंने शीशे के सामने खड़े होकर खुद को देखा तो मुझे लगने लगा कि मेरा वजन कम हो रहा है। इससे मैं काफी खुश था।

78

लाइफस्टाइल में किए ये बदलाव

 

मोटापे को घटाने के लिए मैंने अपनी लाइफस्टाइल में कई बदलाव किए। लेकिन मैंने एक चीज पर खास ध्यान दिया कि मुझे किसी भी दिन वर्कआउट नहीं छोड़ना है और हमेशा मोटिवेटेड रहना है।

88

इस तरह कड़ी मेहनत और इच्छा शक्ति से अनमोल सचदेवा ने तीन महीने में 6 किलो वजन कम कर लिया। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, तो अनमोल की वेट लॉस जर्नी आपके लिए प्रेरणादायक हो सकती है।

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image2
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image3
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image4
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
Recommended image5
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved