MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Weight loss story: 97 किलो वजन देख रोती थी लड़की, सिर्फ जुम्बा करके 8 महीने में घटाया 30 Kg

Weight loss story: 97 किलो वजन देख रोती थी लड़की, सिर्फ जुम्बा करके 8 महीने में घटाया 30 Kg

करियर डेस्क. आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और वर्क फ्रॉम होम के चलते मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मोटापा हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है। बच्चे और टीनएजर्स सहित हर कोई बढ़ते वजन से परेशान हैं। लोग फिट तो होना चाहते हैं लेकिन कैसे वजन घटाएं ये सोचते रहते हैं। वजन घटाना भी अपने आप में काफी मुश्किल काम है। इसके लिए लोग डाइटिंग और वर्कआउट सहित लोग कई अन्य तरीके अपनाते हैं लेकिन बिना पक्के इरादों के यह इतना आसान नहीं है। ऐसे ही एक लड़की जो वकील और इंस्टाग्राम ब्लॉगर है उसका वजन 90 किलो के पार हो गया था। बढ़ते वजन से वो इतनी परेशान की थी कि कपड़े फिट होते न देख ट्रायल रूम में हो रोती थी। ये हैं 24 साल की निकिता मारवाह बचपन से ही हैवी वेट थीं। लेकिन आज निकिता काफी फिट हैं। उन्होंने मात्र 8 महीने में 30 किलो वजन घटाकर लोगों को हैरान कर दिया। वेट लॉस की स्टोरी (Weight loss story) में आइए जानते हैं उनका वर्कआउट रूटीन और डाइट- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 03 2021, 07:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

निकिता ने TOI को अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया। एक समय उनका वजन बढ़कर 97.4 किलो हो गया था। निकिता ने कई बार वजन घटाने की कोशिश की लेकिन हमेशा असफल रहीं । हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और 8 महीने में 30 किलो वजन कम करके आज एक हेल्दी लाइफ जी रही हैं।

(प्रतिकात्मक तस्वीर)

 

27

वो कहती हैं, मेरी इम्युनिटी बहुत कमजोर हो गई थी और टेस्ट कराने पर मैं थायरॉइड से पीड़ित पाई गई। इससे मैं काफी चिड़चिड़ी हो गई। मेरे घरवाले मुझे ‘फैटमैन’ कहकर चिढ़ाने लगे थे। उनके यह शब्द सुनकर मेरा दिल टूट गया और उसी दिन मैंने वजन कम करने का फैसला किया। निकिता ने वजन घटाने प्रॉपर डाइट फॉलो की। उनकी डाइट में गर्म दूध भी शामिल रहा। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

37

ब्रेकफास्ट-ओट्स चीला, भरवां पराठा और वेजिटेबल ऑमलेट।


लंच-पनीर, टोफू, अलग-अलग तरह की सब्जियां और घर का बना खाना।


डिनर-दाल, चिकन ब्रेस्ट, फल, गर्म दूध।

 

47

प्री-वर्कआउट मील- ब्लैक कॉफी
 

पोस्ट वर्कआउट मील- मेरा पोस्ट वर्कआउट मील वर्कआउट के समय पर निर्भर था। यदि मैं सुबह वर्कआउट करती थी तो इसके बाद सीधे नाश्ता करती थी और यदि शाम को वर्कआउट करती थी तो सीधे डिनर किया करती थी।

57

मैंने कई सालों तक कोशिश की लेकिन वजन कम करने में मुझे सफलता नहीं मिली। तब मुझे समझ में आया कि वजन घटाने का सिर्फ एक ही सीक्रेट है और वह है ‘शुद्ध भोजन।’ मैं मोटापा कम करने के लिए सिर्फ जुंबा कर रही थी। लेकिन जब तक मैंने अपनी डाइट में बदलाव नहीं किया तो मुझे सफलता नहीं मिली। इसके अलावा वजन कम करने के दौरान धैर्य की भी काफी जरूरत होती है। इस तरह मैंने अपना वजन कम किया।  (Demo Pic)

67

हर सुबह मैं अपने शरीर में कुछ फर्क महसूस करती थी। इससे मैं काफी मोटिवेट होती थी। लेकिन जब लोग यह कहते थे कि "अरे! तुम पतली हो गई हो" तो मैं बेहद खुश हो जाती थी और वजन घटाने के लिए पूरी शिद्दत से जुट जाती थी।

 

वजन बढ़ने के कारण मेरे कमर की साइज 40/38 हो गई थी। मुझे अपने लिए XXL कपड़े खरीदने से नफरत होने लगी। सबसे खराब तब लगता जब शोरूम में कोई सेल्समैन यह कह देता कि ‘आपका साइज नहीं है मैम’। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

 

77

अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो निकिता की यह कहानी आपके लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Holi Skin Care Tips: होली पर स्किन जलन और एलर्जी से बचानी है? खेलने से पहले जरूर करें ये 5 काम
Recommended image2
Stretch Marks: महंगे क्रीम और लेजर को कहें अलविदा, बिना साइड इफेक्ट के नेचुरल तरीके से कम करें स्ट्रेच मार्क्स
Recommended image3
स्किन प्रॉब्लम दूर करेंगे 5 आयुर्वेदिक फेस पैक, बदलते मौसम में रामबाण
Recommended image4
Plastic Eating Diet Trend: चीन में वजन घटाने का जानलेवा ट्रेंड, गलती से भी यह रिपीट ना करना...
Recommended image5
धीरूभाई अंबानी स्कूल में कैसा खाना खाती हैं आराध्या बच्चन? जानें पूरा डाइट प्लान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved