MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कोहली के कारण अनिल कुंबले ने छोड़ा था कोच का पद, ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान की तानशाही से खफा थे विराट

कोहली के कारण अनिल कुंबले ने छोड़ा था कोच का पद, ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान की तानशाही से खफा थे विराट

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर अनिल कुंबले (Anil Kumble) 17 अक्टूबर को 50 साल के होने वाले हैं। अपने खेल से लेकर पर्सनल लाइफ तक वह काफी सुर्खियों में रहे हैं। इनमें से ही एक था भारतीय क्रिकेट का कोच बनना। उन्होंने इंडियन क्रिकेट के कोच के रूप में ज्यादा समय तो नहीं बिताया, पर उनका जाना काफी विवादित था। दरअसल, भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) कुंबले के टीम मैंनेजमेंट के तरीके से खुश नहीं थे और यही उनके जाने के पीछे का मुख्य कारण बन गया। एक साल के अंदर ही ऐसा क्या हुआ कि कुंबले को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, आइए आपको बताते हैं।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 17 2020, 08:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले 2016 से 2017 तक एक साल टीम इंडिया के कोच रहे थे। इस दौरान टीम ने 17 में से 12 टेस्ट जीते, सिर्फ 1 मैच हारा, वहीं  4 मैच ड्रॉ रहे थे। 2017 में ही टीम चैम्पियंस ट्रॉफी (champions trophy 2017) में उपविजेता बनी थी।

27

उनकी कोंचिग में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी। वह भी टीम के कोच बनकर काफी खुश थे। फिर अचनाक ऐसा कुछ हुआ कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। 

37

दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली अनिल कुंबले के टीम मैनेजमेंट के तरीके से खुश नहीं थे। कई बार दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आया था। वह उनके नेचर से जरा भी खुश नहीं थे।

47

2017 में जब भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में उपविजेता बनी थी, उसके तुरंत बाद 20 जून 2017 कुंबले ने पद छोड़ दिया था। ऐसा माना जाता है कि उस टूर्नामेंट से विराट कोहली ने बीसीसीआई को बताया था कि खिलाड़ी कुंबले के साथ कंफर्टेबल नहीं हैं। 
 

57

हालांकि कई मौकों पर कुंबले कह चुके हैं कि वह टीम के कोच बनकर काफी खुश थे। एक इंटव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि कोच पद से विदाई बेहतर तरीके से हो सकती थी, लेकिन अब उसका पछतावा नहीं है।

67

बता दें कि कुंबले फिलहाल यूएई में है और किंग्स इलेवन पंजाब के बॉलिंग कोच है। वे आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष भी हैं। इनकी अध्यक्षता वाली समिति ने कोरोना के बीच क्रिकेट शुरू करने में बॉल पर थूक लगाने पर रोक लगाई थी। 

77

अनिल कुंबले क्रिकेट करियर भी बेहद शानदार रहा था। वे पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में पूरे 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनें। इसके साथ ही उन्होंने 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए थे। वहीं, 265 एकदिवसीय मैच में 337 विकेट लेने का रिकार्ड भी उनके नाम है। उन्होंने 2012 में क्रिकेट से संन्यास लिया था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India vs USA T20 World Cup 2026: पहला मैच, नई टीम, 2 नई चुनौती
Recommended image2
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड
Recommended image3
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image4
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image5
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved