MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ब्लंडरः गूगल ने करा दी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी, पति का नाम भी बता डाला

ब्लंडरः गूगल ने करा दी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी, पति का नाम भी बता डाला

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 कई मायनों में इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। ना सिर्फ मैदान के अंदर बल्कि मैदान के बाहर भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो चौंकाने वाली है। कुछ ही दिनों पहले गूगल पर अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान की बीवी सर्च करने पर अनुष्का शर्मा का नाम दिखाया जा रहा था। अभी इसकी चर्चा बंद भी नहीं हुई कि अब गूगल की एक और गड़बड़ी सामने आ गई। इस बार इसका शिकार बनी हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर। उनका लंबे समय से केकेआर के क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। लेकिन दोनों ने ही अपने अफेयर की बात नहीं स्वीकारी। इस बीच अब गूगल सारा को शुभमन की बीवी ही बता रहा है। ऐसा इनके अफेयर की कई न्यूज आने की वजह से हुआ है। गूगल ने आटोमेटिक ही सारा का नाम शुभमन की वाइफ के रूप में दिखा दिया। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 15 2020, 04:38 PM IST| Updated : Oct 15 2020, 04:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने हाल ही में अपना 23वां जन्मदिन मनाया। उन्होने अपने बर्थडे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें वो अपने हाथों में 23 नंबर लेकर बैठी नजर आई।  

27

बात अगर सारा तेंदुलकर की पर्सनल लाइफ की करें, तो उनका नाम सबसे पहले मुकेश अम्बानी के बेटे से जोड़ा गया था। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकि, दोनों ने कभी इसका कोई खंडन नहीं किया।  

37


इसके बाद सारा का नाम जुड़ा केकेआर के क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ। दोनो सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो करते हैं और एक-दूसरे के फोटोज पर कमेंट करते भी नजर आते हैं। कई मौकों पर दोनों के एक जैसे कैप्शन की वजह से भी इनके बीच अफेयर की खबर को हवा मिलती रहती है।  

47

इस बीच अब गूगल ने शुभमन गिल की बीवी सर्च करने पर सारा तेंदुलकर का नाम दिखाना  शुरू कर दिया है। अगर आप गूगल पर शुभमन गिल वाइफ सर्च करेंगे तो आपको सारा का नाम और उनकी तस्वीरें नजर आएंगी।  

57

दरअसल, ऐसा गूगल के ऑटोमेटेड सिस्टम की वजह से हो रहा है। इन दोनों के अफेयर की चर्चा की वजह से गूगल सर्च इसे आटोमेटिक ही वाइफ के केटेगरी में डाल दे रहा है। इस वजह से ये रिजल्ट नजर आ रहा है। 

67

कुछ समय पहले ही अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान की बीवी सर्च करने ओर गूगल अनुष्का शर्मा का नाम और फोटोज दिखा रहा था। जबकि सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की है।  

77

ऐसे में गूगल की गलती के कारण सारा को शुभमन की बीवी के रूप में दिखाया जा रहा है जबकि असलियत में दोनों ने शादी नहीं की है। दोनों का नाम जुड़ा जरूर है लेकिन अभी तक इन्होने डेटिंग की बात भी नहीं स्वीकारी है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved