MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह उड़ी आरसीबी की हार की खिल्ली, फैंस बोले विराट से मार डाला

सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह उड़ी आरसीबी की हार की खिल्ली, फैंस बोले विराट से मार डाला

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL के 13वें सीजन में एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को करारी शिकस्त दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेटों के नुकसान पर महज 132 रनों का टारगेट दे पाई, जिसे होल्डर और केन विलियमसन ने  2 बॉल शेष रहते बना लिया। इस मैच में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक ऐसा दांव खेला जो बेकार गया। देवदत्त पडिक्कल के साथ कोहली पारी की शुरुआत करने आए। यहां उन्होंने 7 गेंद का सामना किया और 6 रन बनाकर आउट होकर वापस लौट गए। कोहली के इस फैसले से ट्विटर पर लोग नाराज नजर आए और उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। कोहली के नाम से हैशटैग थैंक्यूविराट (#thankyouvirat) चलाते हुए लोगों ने उनको ट्रेंड कर दिया और उनकी खूब खिंचाई की जा रही है। कई यूजर्स ने तो उन्हें कैप्टनशिप छोड़ने तक की सलह दे दी है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 07 2020, 09:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

हर बार की तरह इस बार भी विराट की सेना नॉकआउट मैच में फिसड्डी साबित हुई। कप्तान का एक गलत फैसला पूरी टीम पर भारी बड़ा और सीजन के शुरुआत में बेस्ट टीम्स में से एक आरसीबी इस बार भी आईपीएल जीतने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाई।

213

इस मैच में अनुभवी आरोन फिंच के रहने के बाद भी कोहली ने पारी की शुरुआत करने का फैसला लिया जो सही नहीं रहा। कप्तान के इस फैसले से ट्विटर पर लोग नाराज नजर आए और उनको ट्रोल कर दिया। 
 

313

कोहली को ट्रेंड करते हुए लोगों ने तरह-तरह की तस्वीरों को पोस्ट करना शुरू कर दिया। ट्विटर पर हैशटैग थैंक्यूविराट चलाते हुए लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने विराट का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि नॉकआउट मैच में विराट का प्रदर्शन कैसे निराशाजनक रहता है। उन्होंने फोटो लगाई जिसपर लिखा था 'मैं 5 मिनट में वापस आया'।

413

ट्विटर पर एक वीडियो भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें विराट को एडिट करके माधुरी दीक्षित के मार डाल, मार डाल गाने में एड कर दिया गया है।

513

वहीं, एक यूजर ने विराट के आउट होने के बाद की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह आज के दिन की सबसे उदास तस्वीर है'।  

613

कुछ यूजर्स ने तो हद ही कर दी और विराट को सीधे आरसीबी की कप्तानी छोड़ने को कह दिया। किसी ने तो दावा भी किया कि उन्होंने कैप्टनशिप छोड़ दी है।

713

एक व्यक्ति ने हाथ जोड़ती और रोती हुई तस्वीर लगाकर विनती की कि 'प्लीज भाई कैप्टनशिप छोड़ दो'।

813

वहीं एक यूजर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा था, 'कुछ नहीं बदला यार आज भी सब कुछ वैसा ही है'।

913

एक यूजर ने तो ब्रेकिंग न्यूज ही बना दी और लिखा कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आईपीएल की ट्रॉफी चुरा कर भागे।

1013

कोहली को ट्रोल करते हुए कुछ लोगों ने ये तक कह दिया कि रोहित शर्मा आईपीएल ही नहीं बल्कि सभी फॉर्मेट में बेस्ट प्लेयर है।

1113

हर फॉर्मेट में तीसरे नंबर पर विराट बल्लेबाजी करने आते हैं। इसे लेकर एक फैन ने लिखा कि उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को नंबर तीन पर आना चाहिए।

1213

हालांकि कुछ फैंस ने इसे सिर्फ विराट और उनकी टीम का एक खराब दिन माना और उन्हें बेस्ट प्लेयर और कैप्टन बताया।

1313

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image2
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
Recommended image3
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच
Recommended image4
U19 World Cup: एक गेंद पर 9 रन, U19 वर्ल्ड कप में दिखा क्रिकेट का एक अनोखा नियम
Recommended image5
U19 Semifinal: बड़े टारगेट के सामने भारत की धुरंधर शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी का तूफान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved