MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पत्नी से अलग होकर चमकी इस क्रिकेटर की किस्मत, आईपीएल के 1 मैच में झटके 3 विकेट

पत्नी से अलग होकर चमकी इस क्रिकेटर की किस्मत, आईपीएल के 1 मैच में झटके 3 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2020 (IPL2020) का दूसरा मैच रोमांच भरा रहा। दिल्ली कैप्टिल्स (Delhi capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच सुपर ओवर तक मैच चला। हालांकि इस दौरान पंजाब ने ये मैच अपने हाथ से गवां दिया पर मोहम्मद शमी की गेंदबाजी इस दौरान चर्चा का विषय बनी रही। शमी ने पंजाब की तरफ से शानदार बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट लिए। ये उनकी आईपीएल की अब तक की बेस्ट परफॉमेंस है। बता दें कि साल 2018 में ही शमी की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने उनपर कई तरह के आरोप लगाकर उनसे दूरी बना ली। हालांकि अपनी पत्नी से अलग होने के बाद शमी के करियर का ग्राफ और ऊपर चढ़ा। वे वर्ल्ड कप (World Cup) में हैट्रिक लेने में कामयाब हुए। इसके अलावा वनडे और टेस्ट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है। हाल ही में शमी ने आईपीएल 2020 (IPL2020) के पहले मैच में ही ये रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 21 2020, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)भारतीय क्रिकेट के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक हैं। वनडे, टेस्ट और टी20 सभी फॉर्मेट के लिए शमी की गेंदबाजी परफेक्ट है।

27

20 सितंबर को दुबई में हुए किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में भी शमी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। ये शमी की आइपीएल करियर की अब तक की बेस्ट गेंदबाजी रही। इससे पहले उन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 रन देकर 3 विकेट लिए थे। 

37

आईपीएल और शमी का पुराना संबंध भी रहा हैं। आईपीएल 2012 के दौरान ही उनकी मुलाकात कोलकाता में हसीन जहां से हुई थी। बाद में दोनों ने जून 2014 में शादी कर ली थी। लेकिन 2018 में हसीन ने उनपर घरेलू हिंसा समेत मैच फिक्सिंग (Match Fixing) तक के आरोप लगाए थे।

47

मैच फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद भी शमी ने हार नहीं मानी और क्रिकेट में कम बैक किया। पिछले 2 साल में उन्होंने अपनी लाइफ की बेस्ट बॉलिंग की हैं। अपनी पत्नी की तरफ से लगाए गए मैच फिक्सिंग को आरोपों को उन्होंने गलत साबित किया।

57

मैच फिक्सिंग के आरोपों से फ्री होने के बाद शमी ने 2018 से अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान शमी ने 180 में से 70 विकेट झटक लिए। वनडे की बात करें तो उन्होंने 27 मैच इस दौरान खेलें। वहीं, 11 टी20 में 12 विकेट लेने वाले शमी टीम के अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने करियर के 144 विकेट में से 53 दो साल में ही ले लिए।

67

शमी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 52 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम पर 43 विकेट दर्ज है। आईपीएल 2019 में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और 14 मैचों में 19 विकेट झटके थे। 

77

बता दें कि शमी ने साल 2013 में कोलकाला नाइट राइडर्स (KKR) के साथ डेब्यू किया था। उस दौरान शमी का प्रदर्शन काफी साधारण था। जिसके बाद साल 2014 से 2018 तक शमी ने दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) में एंट्री की। शमी से जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वो वैसा खेल नहीं दिखा पाए। साल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब ने शमी को अपने साथ जोड़ा जिसके बाद शमी की घातक गेंदबाजी देखने को मिली।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
2014 के बाद फिर नाकाम श्रीलंका, सुपर 8 में लगातार 2 हार से टूर्नामेंट खत्म-संगकारा का बड़ा बयान
Recommended image2
IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले चेपॉक में छिड़का गया बेहद खास केमिकल,किसकी बढ़ेगी टेंशन?
Recommended image3
IND vs ZIM: आज 'करो या मरो' मुकाबला, चेपॉक की पिच किसका साथ देगी? प्लेइंग XI और मौसम अपडेट
Recommended image4
WI vs SA T20 WC 2026: आज किसकी कटेगी टिकट, किसका टूटेगा सपना? मैच प्रीव्यू बहुत कुछ कह रहा
Recommended image5
IND vs ZIM: क्या जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा भारत? SA की हार से बनेगा खतरनाक समीकरण
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved