- Home
- States
- Jharkhand
- 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं? ऐसा सवाल पूछने वाले गौरव वल्लभ संग कैसे हैं संबित पात्रा के रिश्ते
5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं? ऐसा सवाल पूछने वाले गौरव वल्लभ संग कैसे हैं संबित पात्रा के रिश्ते
जमशेदपुर: गौरव वल्लभ कांग्रेस के टिकट पर झारखंड में जमशेदपुर ईस्ट सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मैदान में हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ कुछ टीवी बहसों के बाद कांग्रेस के इस युवा प्रवक्ता को खूब लोकप्रियता मिली। पात्रा के साथ नोकझोक के कई वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए।
14

लेकिन बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि टीवी पर पात्रा के साथ भिड़ते नजर आने वाले गौरव वल्लभ के संबंध ठीकठाक हैं। एक टाक शो में खुद संबित पात्रा ने इस बात की जानकारी दी थी। गौरव संग ऑफ स्क्रीन रिश्तों के सवाल पर पात्रा ने बताया कि टीवी डिबेट को लेकर गुस्सा नहीं होते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
पात्रा ने कहा, "वो गौरव के साथ डिबेट से पहले भी चाय पीते हैं और बाद भी चाय पीते है। इसमें क्या बुराई है।" हालांकि बीजेपी नेता ने यह बताया था कि उनके पास पात्रा का मोबाइल नंबर नहीं है। बताते चलें कि गौरव वल्लभ टीवी डिबेट में अपने हमलावर अंदाज की वजह से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। एक कार्यक्रम में बहस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनॉमी के दावों पर सवाल उठाते हुए संबित पात्रा से पूछ लिया था कि "ट्रिलियन" में कितने जीरो होते हैं? पात्रा तुरंत उनके सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे। डिबेट का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
34
गौरव वल्लभ आर्थिक मामलों के जानकार हैं। वो जमशेदपुर के बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज एक्सएलआरआई में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था आईसीएआई के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। 2003 में आरबीआई के थिंक-टैंक के तौर पर भी उन्होंने काम किया था।
44
क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट में डॉक्ट्रेट हासिल करने वाले गौरव वल्लभ एलएलबी, सीए और सीएस कर चुके हैं। दो साल पहले ही कांग्रेस में शामिले हुए गौवर को शानदार अकादमिक करियर की वजह से ही पार्टी में बड़ी भूमिका मिली है। 2019 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। गौरव वल्लभ का जन्म दिल्ली में हुआ। वो मूलत: जोधपुर के पीपड़ गांव के रहने वाले हैं। गौरव की पढ़ाई लिखाई राजस्थान के पाली जिले से ही हुई है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos