जमशेदपुर: नाबालिग का हुआ अपहरण, दुष्कर्म के बाद सिर को किया धड़ से अलग
दिल दहला देने वाली घटना झारखण्ड की है। अपराधी पुलिस हिरासत में। दुष्कर्म के बाद बच्ची को उतरा मौत के घाट।
13

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से दरिंदगी कि इंतहा दिखाने वाला एक मामला सामने आया है। एक तीन साल की नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी रिंकू, जो अब पुलिस हिरासत में है, एक दोहरा अपराधी है। उसे पहले भी टेल्को और साकची इलाकों में बच्चों का अपहरण करने और उन्हें मारने के लिए पहले गिरफ्तार किया गया था। वह गिरिडीह जिला पुलिस में तैनात हवलदार का बेटा है। शर्मनाक घटना को 3 लोगों ने अंजाम दिया, जो अब पुलिस हिरासत में हैं।
23
सीसीटीवी ने पहुंचाया हत्यारों तक : पिछले शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक छोटी बच्ची, अपनी मां के बगल में सो रही थी जब वह लापता हो गई थी। उसकी मां ने अगली सुबह अपनी बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपने साथी पर शक है। वह आदमी जिसके लिए उसने अपने पति को छोड़ा था। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में वह शख्स भी शामिल है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से हत्यारों तक पहुंचने में कामयाब रही। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स सोती हुई बच्ची को गोद में ले जाते हुए दिखा।
33
दिखाई क्रूरता की हद : पुलिस को आरोपियों ने ही बच्ची के शव तक पहुंचाया। रेलवे स्टेशन से करीब चार किमी दूर झाड़ियों के पीछे, एक प्लास्टिक बैग में बच्ची का शव मिला। बच्ची का सिर, धड़ से अलग था। पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ रेलवे पुलिस अधिकारी एहतेशाम वकारिब ने कहा कि, टीम बच्ची के सिर को खोजने के प्रयास में है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शरीर से जो घाव मिले है, उन्हें देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने किस हद तक क्रूरता दिखाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos