MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • खौफनाक घटना: घर से बह रहा था खून ही खून, अंदर देखा तो उड़ गए होश..पड़ी थीं माता-पिता और 2 बेटों की लाशें

खौफनाक घटना: घर से बह रहा था खून ही खून, अंदर देखा तो उड़ गए होश..पड़ी थीं माता-पिता और 2 बेटों की लाशें

धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले से आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जहां एक जवान बेटे ने अपनी मां और सौतले पिता के साथ भाई की गर्दन पर धारधार हथियार से वार कर हत्या कर डाली। इसके बाद आरोपी ने खुद का भी गला काटकर आत्महत्या कर ली। मामले का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शव एक साथ देख दंग रह गए। जानिए आखिर क्यों बेटे ने अपने परिवार को कर दिया खत्म...

2 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Jun 14 2021, 02:20 PM IST| Updated : Jun 14 2021, 02:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, यह दर्दनाक घटना धनबाद जिले के गांधीनगर इलाके में सोमवार सुबह सामने आई। जहां पुलिस ने एक ही परिवार के चार शवों को बरामद किया। खून से सने चारों के शव देख पुलिस और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मुन्ना यादव, 38 वर्षीय पत्नी मीना देवी, 14 वर्षीय बेटे रोहित और 21 वर्षीय राहुल के रुप में हुई।

26

पुलिस पता लगा रही है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जिसके चलते बेटे ने अपने साथ पूरे परिवार को खत्म कर दिया। वहीं पड़ोसियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी बेटे का आए दिन परिवार के साथ झगड़ा होता रहता था। क्योंकि वह अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज रहता था। जिसके चलते उसकी सौतेले पिता से भी विवाद होता था।

36

बता दें कि आरोपी बेटे की मां मीना देवी ने  करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद मुन्ना यादव से दूसरी शादी की थी। बताया जाता है कि तभी से वह अपने सौतेले पिता को पसंद नहीं करता था। जिसको लेकर उसका मां और पिता से विवाद होता रहता था। मुन्ना यादव पास के ही एक मिक्चर फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 

46

पलिस को पड़ोसियों ने बताया कि रविवार रात से ही मृतक परिवार के घर से कोई आवाज या हलचल नहीं हो रही थी। आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं आया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो देखा मुन्ना यादव के दरवाजे के बाहर खून बह रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
 

56

 पुलिस ने मौके से दो चाकू बरामद किए हैं। जिसमें से एक चाकू मृतक राहुल के दाहिने तरफ पड़ा था। वहीं दूसरा उसकी बंद मुठ्‌ठी में था। मुन्ना यादव, मीना देवी और रोहित के पेट पर चाकू मारने के निशान मिले हैं। दंपत्ति  और राहुल शव फर्श पर मिले, जबकि रोहित का शव बेड पर पड़ा मिला।
 

66

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved