MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Global News Snapshot
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • झारखंड में सियासी हलचल के बीच UPAने बुलाई विधायकों की बैठक, सभी दलों के MLA हुए शामिल, नहीं पहुंचे 5 विधायक

झारखंड में सियासी हलचल के बीच UPAने बुलाई विधायकों की बैठक, सभी दलों के MLA हुए शामिल, नहीं पहुंचे 5 विधायक

रांची (झारखंड). झारखंड में सियासी हलचल के बीच यूपीए ने सभी विधायक की बैठक बुलाई। यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली। इसमें जेएमएम, आरजेडी सहित सभी दलों के विधायक शामिल हुए। झारखंड के मुख्यमंत्री के खनन लीज मामले में चुनाव आयोग की सुनवाई पूरी होने के बाद बुलाई गई बैठक काफी अहम बताई जा रही है। संभवतः बैठक में विकल्प तलासने पर चर्चा हुई हो। बहरहाल, मीटिंग से बाहर निकलने के बाद विधायकों ने कहा कि यह बैठक राज्य में उत्पन्न सूखे की सांकल को लेकर थी। इसके अलावा विधायकों की समस्याओं को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हुई। इससे पहले सभी विधायक ने पूर्व गवर्नर के निधन पर शोक जताया और उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा। तस्वीरों में देखिए मीटिंग की झलकियां.....

3 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
| Updated : Aug 20 2022, 10:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

विधायक बोले : हेमंत ही हमारे नेता, आगे भी वही रहेंगे
बाहर निकले विधायकों ने साफ तौर पर कहा कि सीएम हेमंत सोरेन उनके नेता थे और वही रहेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा हेमंत ही हमारे मुखिया है और आगे भी रहेंगे। वहीं विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी कहा कि यूपीए सरकार पर किसी तरह का कोई संकट नहीं है। साथ ही बैठक में एक सुर में सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना नेता माना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

 सरकार के भविष्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाह
कांग्रेस के विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि सरकार के भविष्य को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसी कोई बात नहीं है। बैठक में सुखाड़ पर चर्चा हुई है और यह भी तय हुआ है कि विधायकों की समस्या का समाधान गंभीरता से किया जाएगा।

38

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, सोशल मीडिया पर सरकार नहीं गिरती
बैठक के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार बनाई और गिराई नहीं जाती है। ऐसे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान देना बेमानी है।

48

सीएम हेमंत सोरेन ने विधायकों को दिलाया भरोसा...
बैठक में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि विधायकों की समस्या दूर करने के लिए एक नंबर जारी किया जा रहा है। जिस पर राज्य के सभी विधायक अपनी शिकायत फोन कर या फिर व्हाट्सएप के माध्यम से बता सकेंगे। उन शिकायतों का समाधान 12 घंटे के भीतर किया जा सकेगा।

58

मीटिंग में नहीं पहुंचे ये 5 विधायक
संभावित सियासी संकट के बीच जेएमएम के 3 और कांग्रेस के 2 विधायकों के बगैर किसी सूचना के मीटिंग में शामिल नहीं होने से सस्पेंस बढ़ गया था। इनमें जेएमएम के चमरा लिंडा, समीर मोहंती, सरफ़राज़ अहमद और कांग्रेस से पूर्णिमा नीरज सिंह और भूषण बाड़ा है।
 

68

सोरेन परिवार के ऊपर राजनीतिक संकट
मौजूदा राजनीतिक हालात में सोरेन परिवार के ऊपर मंडरा रहे संकट के बादल के बीच अगला नेता कौन हो इस पर भी मंथन हो सकता है। हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन के ऊपर इलेक्शन कमीशन में मामला लंबित है। वहीं दूसरी तरफ शिबू सोरेन के ऊपर आय से अधिक मामला लोकपाल में है। जिसमें उन्हें 25 अगस्त तक हाजिर होना है।

78

कांग्रेस के सभी विधायकों को बाहर नहीं जाने का दीया गया निर्देश
कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को राज्य के बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया है। पार्टी ने मौखिक तौर पर कहा है कि सभी विधायक रेंज में रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें एकजुट किया जा सके। सभी को आज की बैठक में मौजूद रहने का भी निर्देश दिया गया है।  
 

88

25 तक लोकपाल के समक्ष झामुमो सुप्रीमो को होना है हाजिर
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को भारत के लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत से जुड़े मामले में 25 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी (न्यायिक) सदस्य) और सदस्यों महेंद्र सिंह और इंद्रजीत पी. गौतम की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के बाद 4 अगस्त को यह आदेश पारित किया है। शिबू सोरेन के खिलाफ 5 अगस्त, 2020 को शिकायत दर्ज की गई थी कि वह और उनके परिवार के सदस्य बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
JPSC Exam Row: JPSC परीक्षा विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र और राज्य को नोटिस
Recommended image2
Ranchi Clashes: रांची में छात्रों के प्रदर्शन में बवाल, 14 नामजद और 200 से ज्यादा पर FIR
Recommended image3
Weather Update 24 August 2026: बिहार-झारखंड में बारिश का बड़ा अपडेट, इन जिलों में गरज-चमक के आसार
Recommended image4
Weather Forecast 23 August 2026: बिहार के कई जिलों में बारिश, झारखंड में बिजली-तेज हवा का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved