- Home
- States
- Jharkhand
- 18 महीने बाद पिता को मालूम चली बेटी की लव स्टोरी, मुस्लिम प्रेमी के घरवालों ने भी खड़े कर दिए हाथ
18 महीने बाद पिता को मालूम चली बेटी की लव स्टोरी, मुस्लिम प्रेमी के घरवालों ने भी खड़े कर दिए हाथ
धनबाद, झारखंड. पिछले 22 सितंबर को गायब हुई भाजपा नेता अमरेश सिंह की बेटी ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर (surrender) कर दिया। लेकिन इससे पहले उसने एक वीडियो वायरल किया। इसमें उसने अपने प्रेम का ऐलान किया। पुटकी थाना क्षेत्र का यह मामला लगातार मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ था। युवती ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि वो कोर्ट में सरेंडर कर रही है। लेकिन आगे उसके साथ कुछ होता है, तो इसके लिए उसके पिता जिम्मेदार होंगे। युवती ने अपने घर जाने से साफ इनकार कर दिया। युवती ने यह भी स्प्ष्ट कर दिया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। युवती ने खुलासा कि उसने अपने प्रेमी अजहर तनवीर से शादी (love marriage) कर ली है। इस प्रेम कहानी के बारे में भाजपा नेता को 18 महीने बाद पता चला था। इसके बाद से युवती को परेशान किया जा रहा था। 21 सितंबर को भी लड़की ने घर से भागने की कोशिश की थी। युवती ने आरोप लगाया कि उसके पिता लगातार मार डालने की धमकी दे रहे थे। पढ़ें चौंकाने वाली प्रेम कहानी...

युवती ने सरेंडर करने से पहले वीडियो में खुलासा किया कि वो 22 सितंबर को महिला थाने गई थी। लेकिन वहां उसकी समस्या सुनने के बजाय पुलिसवालों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और फिर वापस पिता को सौंप दिया।
युवती ने एक और चौंकाने वाल खुलासा किया। उसने कहा कि थाने से घर ले जाते समय परिजन उसे गायब करने की बात कह रह थे। जब वो घर पहुंची, तो मौका पाकर भाग निकली। इसके बाद वो प्रेमी के घर पहुंची, लेकिन उसके घरवालों ने रखने से मना कर दिया।
युवती ने बताया कि वे बस से लड़के के घर सीमाबाद गई। वहां से दोनों भाग गए। इसके बाद वे यहां-वहां भटकते रहे। अब कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
युवती ने बताया कि उसके पिता और मां ने एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया था कि वो घर से 4 लाख रुपए और ज्वेलरी लेकर भागी है। यह गलत है। युवती ने बताया कि उसने दोनों धर्मों के अनुसार शादी की है। उससे धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया।
बता दें कि 24 सितंबर को भाजपा नेता अमरेश सिंह ने पुटकी थाना में कच्छी बलिहारी 10 नंबर निवासी मौज्जम अंसारी के पुत्र अजहर तनवीर उर्फ मुन्ना के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर भाजपा नेता ने 30 सितंबर को अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से मुलाकात की थी। उन्होंने डीजीपी को इस मामले से अवगत कराया था।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।