MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • मरीज की मौत के बाद परिजनों ने पकड़ ली लेडी 'भगवान' की गिरेबां, तो हंगामा खड़ा हो गया

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने पकड़ ली लेडी 'भगवान' की गिरेबां, तो हंगामा खड़ा हो गया

रांची, झारखंड. यहां रिम्स (Rajendra Institute of Medical Sciences) में मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। सोमवार देर रात एक मरीज की मौत के बाद परिजन भड़क उठे। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि परिजनों ने उनके साथ बदतमीजी की। यहां तक कि कपड़े तक फाड़ दिए। इसे बाद मंगलवार सुबह जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने काला बिल्ल लगाकर काम किया। वे मृतक के परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज करने का मांग कर रहे थे। पुलिस ने उनका आवेदन ले लिया है। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। बरियातू थाने में डॉक्टरों द्वारा दिए गए आवेदन में लिखा गया कि रिम्स में धनबाद तिसरा के मरीज को भर्ती किया गया था। मरीज की हालत गंभीर थी। इसके बारे में परिजनों को बता दिया गया था। मरीज का इलाज अच्छे से किया जा रहा था। लेकिन सोमवार रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने गुस्से में एक महिला डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए। आगे जाने पूरा मामला... 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 27 2020, 05:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

(तस्वीर में विरोध जताते डॉक्टर और मरीज की मौत के बाद हंगामा करते परिजन)
पुलिस में की गई शिकायत में बताया कि 40 वर्षीय प्रमोद को 12 अक्टूबर को रिम्स में भर्ती कराया गया था। उनके दिल और किडनी में बीमारी थी। वो डायलिसिस पर था। तमाम कोशिशों के बाद भी मरीज का बचाया नहीं जा सका। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आगे देखें स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें...
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

सीकर, राजस्थान. यह तस्वीर डॉक्टर और पुलिस के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव (Irresponsible treatment) को दिखाती है। इस महिला का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। मारपीट के चलते उसका गर्भपात (Abortion) हो गया। वो बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने पुलिस केस बताकर इलाज से पल्ला झाड़ लिया। वहीं, पुलिस बोली कि पीड़िता उसके पास नहीं आई। जबकि लोगों ने देखा कि पीड़िता अपने बच्चे का शव सीने से चिपकाए कभी अस्पताल, तो कभी थाने का चक्कर काटती रही। महिला दो दिन तक बच्चे की लाश लिए भटकती रही। आखिरकार पीड़िता परिवार सीधे कोर्ट जा पहुंचा। तब कहीं जाकर पुलिस सक्रिय हुई। मामला नीमकाथाना कस्बे के लुहारवास का है। आगे पढ़ें-कोई जीये-मरे सरकार का क्या? इलेक्शन के वक्त 1000 वादें करते हैं नेता, बाद में 'दुनिया जाए भाड़ में'

311

गढ़वा, झारखंड. यह तस्वीर गढ़वा के बंशीधर नगर ब्लॉक स्थित कोईंदी गांव के खरवारा की है। यहां की रहने वालीं बुजुर्ग सोनिया कुंवर को इलाज के लिए उनके परिजन खाट पर लिटाकर अस्पताल तक ले गए। इस गांव में झझिवा जंगल से कोलझिंकी गांव तक करीब 6 किलोमीटर लंबी नदी है। बारिश में यह भरी होती है। गांववालों ने बताया कि ये लोग कई बार प्रशासन को नदी पर पुलिया बनवाने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। आगे पढ़ें-जिनके पास खाने को पैसे नहीं, उनसे आप 4000 रुपए मांग रहे... 70 क्या, 700 किमी भी होता, तो ये पैदल घर जाते

411

यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के कांकेर में सामने आई थी। 6 सितंबर को कोयलीबेड़ा विकासखंड के गांव गट्टाकाल निवासी 45 वर्षीय अमलूराम उईके पर बैल ने हमला कर दिया था। उसकी दायीं आखं में चोट आई है। उसे तुरंत कोयलीबेड़ा अस्पताल लाया गया। वहां से उसे कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया। संजीवनी ने उसे कांकेर अस्पताल छोड़ दिया। यहां उसे रायपुर के लिए रेफर किया गया। लेकिन पैसे नहीं होने पर उसने घर लौटना मुनासिब समझा। क्योंकि एम्बुलेंसवाले ने 4000 रुपए मांगे थे। आगे पढ़ें..पिता को खाट पर लिटाकर 5 किमी भागते रहे बेटा

511

धनबाद, झारखंड. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोराडीहा गांव के रहने वाले 50 साल के बीमार टुयलो मुर्मू की जान बचाने उसके बेटे और परिजन उन्हें खटिया पर लिटाकर अस्पताल भागे। शर्मनाक बात यह है कि ब्लॉक मुख्यालय से यह गांव सिर्फ 5 किमी दूर है। परिजनों ने कई बार 108 को कॉल किया। लेकिन एम्बुलेंस नहीं आनी थी, सो नहीं आई। सबसे बड़ी बात राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसी इलाके से आते हैं। 

 

611

रोहतक, हरियाणा. यह दृश्य कनीना कस्बे में देखने को मिला था। यहां के वार्ड-8 में रहने वालीं सुषमा को प्रसव पीड़ा होने पर उनकी सास ने एम्बुलेंस को कॉल किया। सुषमा के पति कृष्ण कुमार ने बताया था कि जब 102 पर एम्बुलेंस के लिए कॉल नहीं उठाया गया, तो उनकी मां लक्ष्मी देवी पैदल ही सुषमा को लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़ीं। 

आगे पढ़ें...बर्तन में बैठकर गर्भवती ने पार की उफनती नदी..फिर दर्द से कराहते हुए हॉस्पिटल तक पहुंची, लेकिन मिली बुरी खबर

711

यह मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सामने आया था। बीजापुर जिले के मिनकापल्ली निवासी हरीश यालम की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर 4 लोग बर्तन में बैठाकर चिंतावागु नदी पार कराकर पहले गोरला लाए थे। वहां से भोपालपट्टनम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने पर बच्चे ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया।

आगे पढ़ें 28 किमी पैदल चली गर्भवती और फिर नवजात को लेकर इसी तरह लौटी...

811

गढ़चिरौली, महाराष्ट्र. यह मामला भामरागढ़ तहसील में पिछले दिनों सामने आया था। इस महिला का नाम है रोशनी। इसके गांव में कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। जब इसे प्रसव पीड़ा हुई, तो 6 जुलाई को यह एक आशाकर्मी के साथ 28 किमी दूर लाहिरी हॉस्पिटल पहुंची। वहां से उसे हेमलकसा स्थित लोक बिरादरी अस्पताल पहुंचा गया। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। यहां से भी यह महिला अपनी बच्ची को गोद में लेकर पैदल ही गांव लौटी।

आगे पढ़िए ऐसी ही कुछ अन्य घटनाएं...

911

कोंडागांव, छत्तीसगढ़. बल्लियों के सहारे बनाई गई पालकी पर लटकाकर इस गर्भवती को किमी दूर खड़ी एम्बुलेंस तक लाया गया। क्योंकि गांव तक रास्ता इतना ऊबड़-खाबड़ था कि एम्बुलेंस वहां तक नहीं पहुंच सकती थी। यह अच्छी बात रही कि एम्बुलेंस का ड्राइवर और नर्स अच्छे लोग निकले और उन्होंने गर्भवती को लाने के लिए यह रास्ता निकाला। मामला कोंडागांव माकड़ी विकासखंड के मोहन बेडा गांव का है।

आगे पढ़िए..ऐसी ही कुछ अन्य घटनाएं..जो सरकारी खामियों या महिलाओं की परेशानी को दिखाती हैं..

1011

यह मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर में सामने आया था। 12 साल की यह लड़की मानकी कांकेर जिले की ग्राम पंचायत कंदाड़ी के आश्रित गांव आलदंड की रहने वाली है। उसके गांव में कोई स्वास्थ्य सेवा नहीं है। लिहाजा, मजबूरी में मानकी को परिजन उसे कंधों पर टांगकर इलाज के लिए लेकर गए। करीब 5 किमी उसे ऐसे ही लटकाकर नदी तक ले गए। वहां, उन्हें घंटेभर तक नाव का इंतजार करना पड़ा। नदी पार करके 6 किमी दूर छोटेबेठिया उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनके गांव से उपस्वास्थ्य केंद्र की दूरी करीब 14 किमी है। इसके बाद उसे इलाज मिल सका।

आगे पढ़िए...खटिया को 'एम्बुलेंस' बनाया

1111

यह शर्मनाक तस्वीर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से सामने आई थी। यह मामला बिशुनपुर प्रखंड के गढ़ा हाडुप गांव का है। यहां रहने वाले बलदेव ब्रिजिया के पत्नी ललिता को प्रसव पीड़ा हुई। उस हॉस्पिटल तक ले जाने का जब कोई दूसरा साधन नहीं दिखा, तो खटिया को लोगों ने 'एम्बुलेंस' बना लिया। 

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Recommended image2
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved