MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • विश्व आदिवासी दिवस आज...पहली बार रांची में जनजातीय महोत्सव का रंगारंग आयोजन, cm ने केंद्र से की छुट्टी की मांग

विश्व आदिवासी दिवस आज...पहली बार रांची में जनजातीय महोत्सव का रंगारंग आयोजन, cm ने केंद्र से की छुट्टी की मांग

रांची (झारखंड). 9 अगस्त को राज्य सहित पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में राज्य की राजधानी रांची में दो दिवसीय जनजातिय महोत्सव की शुरूआत हुई। झारखंड आदिवासियों का राज्य है इसलिए आज का दिन झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यहां के जनजातिय लोग आज के दिन को पर्व की तरह मनाते हैं। आज का दिन उनके लिए किसी पर्व से कम नहीं है। रांची के जनजातिय महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार और विद्वान पहुचे और अपनी कला का प्रतिभा दिखाया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज बिखरा हुआ है। हमारा खून एक है, हमारा समाज एक है तो सब लोगों को एकजुट होना चाहिए। बता दें कि रांची में दो दिन तक जनजातिय महोत्सव मनाया जाएगा। कल छत्तिगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस मंच से भारत सरकार से मांग करता हूँ कि पूरे देश में 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित करनी चाहिए। वन अधिकार के जो पट्टे खारिज किये गए हैं। हम फिर से इसका रिव्यू करेंगे एवं जो भी लंबित हैं उसे 3 महीने के अन्दर पूरा करेंगे। फोटों में देखिए वहां के रंगारंग कार्यक्रम की झलकियां....

4 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
| Updated : Aug 10 2022, 02:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

शिबू सोरेन ने किया उद्घघाटन
विश्व आदिवासी दिवस पर पहली बार आयोजित हो रहे झारखंड जनजातीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबू सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई गणमान्य शामिल हुए। 

29

विश्व आदिवासी दिवस के दिन शहीदों के लिए भी विशेष स्थान दिया गया। साथ ही कार्यक्रम की शुरूआत में उनकों याज करते हुए पुष्प अर्पित किए गए। झारखंड राज्य आदिवासी बहुल प्रदेश है, और उनके लिए आज का दिन किसी पर्व से कम नहीं है।

39

सीएम ने पिता संग लिया प्रदर्शनी का जायजा 
महोत्सव के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता गुरुजी शिबू सोरेन के साथ जनजातीय संस्कृति से संबंधित लगे प्रदर्शनी का जायजा लिया। इस अवसर पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदेश को अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के सचिव के के सोन ने पढते हुए आगंतुकों का स्वागत किया।

49

दो दिवसीय इस महोत्सव में देश विदेश के कलाकार और विद्वान शिरकत कर रहे हैं जो ट्रायबल हिस्ट्री पर विचार रखेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- जनजातीय महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न कोनों से प्रबुद्धजन, संगीतकार, नृत्य मंडली, रॉक बैंड समेत अनेक आदिवासी कलाकार प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के इतिहास में पहली बार समृद्ध आदिवासी जीवन की झलकियां देखने को मिलेगी।

59

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और लोगों तक यह बात पहुंचे इसके लिए आप सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना है। ओडिशा में अपनी भाषा के लिए लिपि और व्याकरण बन रहा है और यह चीज हमारे विकास के लिए काफी अहम है।

69

आदिवासी समाज बिरसा मुंडा और एकलव्य की संतान
आज यह जरूरी है कि आदिवासियों के प्रति सम्मान का भाव पैदा हो। आदिवासियों के लिए काम करने की जरूरत है। आदिवासी समाज मेहनत करके खाने वाला स्वाभिमानी समाज है। हम भगवान बिरसा मुंडा और एकलव्य की संतान है। इस समाज को कोई डरा या झुका नहीं सकता। हम वैसे लोग हैं जो गुरु की तस्वीर से ज्ञान सीख लेते हैं, हम पीछे से नहीं सामने से वार करते हैं और होने वाले वार को झेल भी लेते हैं। 

79

आदिवासी ही मेरी पहचान और वजूद
जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा यह मेरी सच्चाई है कि मैं आदिवासी हूं। यही मेरी पहचान है और यही मेरा वजूद। आज यह बात अपने समाज की पंचायत के सामने रख रहा हूं। झारखंड ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा जनजातीय लोग रहते हैं और आजादी की लड़ाई में समाज का बहुत योगदान रहा है। झारखंड बंटवारे के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, मैं पूरे देश से आए सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। 

89

आदिवासी ही जंगल बचा सकते हैं 
सीएम हेमंत सोरेन बोले- लूप्त हो रहे जंगलों को आदिवासी समाज ही बचा सकता है। आदिवासी को बचा लो जंगल भी बच जाएगा, जमीन भी बच जाएगी। खनिज संपदा हमारे पास है लेकिन ना तो हमारे पास फैक्ट्री है और ना ही आरा मशीन है। यह सिर्फ और सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के पास होता है, कुछ लोगों को आदिवासी नाम से ही चिढ़ होती है। वह हमें आदिवासी नहीं वनवासी के नाम से पुकारना चाहते हैं। 
 

99

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्यक्रम का आयोजन
झामुमो सुप्रीमो और सीएम के पिता शिबू सोरने ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है कि हमारी हर चीजें आमजन तक चलती रहे। आदिवासी समाज के लोग अपनी भाषा और सामाजिक नीति नियम के साथ आगे बढ़ रहे हैं और इसके लिए जरूरी है कि सामाजिक चेतना बनी रहे और लोगों तक आदिवासी के विकास की मूल भाषा और भावना पहुंचती रहे।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Recommended image2
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल
Recommended image3
Ranchi Weather: 25 जनवरी को रांची में कड़ाके की ठंड! सुबह-शाम कुहासा, जानिए कितना गिरेगा पारा?
Recommended image4
Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved