MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • न्यू ईयर पर पहनते हैं नई अंडरवियर-प्लेटों को तोड़कर करते है विश, जानें नए साल से जुड़े अजीबोगरीब ट्रेडिशन

न्यू ईयर पर पहनते हैं नई अंडरवियर-प्लेटों को तोड़कर करते है विश, जानें नए साल से जुड़े अजीबोगरीब ट्रेडिशन

लाइफस्टाइल डेस्क : कुछ ही दिनों में साल 2022 खत्म होने वाला है और हम नए साल का जश्न मनाने वाले हैं। 31 दिसंबर की रात को लोग अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेशन करते हैं। कोई क्लब, पब या होटल में जाकर पार्टी करता है, तो किसी को अपने घर वालों के साथ बाहर घूमना पसंद है। तो कोई घर में रहकर ही नए साल का स्वागत करता है। लेकिन दुनिया भर में कई देश ऐसे हैं जो अजीबोगरीब तरीके से न्यू ईयर को सेलिब्रेट करते हैं। कहीं नया अंडरवियर पहना जाता है तो वहीं पर प्लेटो को तोड़कर बधाई दी जाती है। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही न्यू ईयर के वीयर्ड ट्रेडिशन के बारे में...

3 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Dec 22 2022, 02:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

स्पेन 
न्यू ईयर के मौके पर स्पेन में आधी रात को 12 अंगूर खाने का चलन है। इसका मतलब यह होता है कि आने वाले नए साल में 1 महीने तक गुडलक रहता है। स्पेन के मैड्रिड और बार्सिलोना जैसे शहरों में लोग मेन स्क्वेयर पर एक साथ अंगूर खाते हैं।

28

डेनमार्क 
डेनमार्क में तो बड़ी अजीबोगरीब तरीके से न्यू ईयर का सेलिब्रेशन किया जाता है। यहां पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर के सामने प्लेट और गिलास छोड़कर नए साल की बधाई देते हैं। माना जाता है कि इस तरह से खराब आत्माएं गायब हो जाती हैं। कहते है कि जितने ज्यादा बर्तन आप दरवाजे पर तोड़ेंगे उतना ही बेहतर आपका आने वाला साल होगा।

38

अमेरिका 
अमेरिका में लोग न्यू ईयर के मौके पर अपने घर में टीवी के सामने बैठ जाते हैं, ताकि आधी रात को बॉल ड्रॉप देख सके। बता दें कि यहां टाइम्स के नए हेड क्वार्टर में बॉल ड्रॉप की जाती है जो न्यू ईयर सेलिब्रेशन का पुराना ट्रेडिशन है।

48

ब्राजील 
ब्राजील में तो लोग बहुत ही अनोखे अंदाज से न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करते हैं। यहां पर लोग नए अंडरवियर पहनते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से साल भर आपकी किस्मत अच्छी रहती है।

58

फिनलैंड 
फिनलैंड में लोग न्यू ईयर के मौके पर पिघले हुए टिन को पानी में डुबो देते हैं और कड़क होने के बाद यह टिन जैसा आकार लेता है उससे यह नए साल का अंदाजा लगाते हैं। जैसे- अगर मेटल एक लिंग का आकार लेता है, मतलब कि आपकी जल्दी शादी होने वाली है। मेटल जहाज जैसा आकार लेता है तो यानी आप बहुत ज्यादा घूमने वाले हैं।
 

68

जापान 
जापान में नए साल के मौके पर सड़कों पर 108 घंटियों की आवाज सुनाई देती है। ऐसा माना जाता है कि यह बौद्ध परंपरा है और यह हमको पापों से दूर रखता है, इसलिए लोग नए साल के मौके पर इस तरीके से घंटियां बजाते हैं।

78

इटली 
इटली में तो लोग बड़े ही अजीबोगरीब ढंग से नया साल मनाते हैं यहां पर लोग अपने फर्नीचर को खिड़की से बाहर फेंकना शुरू कर देते हैं। लोगों का मानना है कि पुराने फर्नीचर को खिड़की से बाहर भेजने से घर के अंदर खुशहाली आती है। पुरानी बीमारियां  और पापा भी सब दूर हो जाते हैं। फर्नीचर के अलावा लोग कुशन से लेकर कंबल तक घर से बाहर फेंकते हैं।

88

रोमानिया 
रोमानिया में लोग इंसानों के साथ नहीं बल्कि जानवरों के साथ नया साल मनाते हैं। यहां पर किसान अपने पशुओं के साथ नए साल के मौके पर खूब बातचीत करते हैं उनके साथ समय बिताते हैं। कहते हैं कि अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो उनको सौभाग्य मिलता है।

और पढ़ें: न्यू ईयर और क्रिसमस पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है ये 5 मॉकटेल ड्रिंक्स, बस इस तरह करें इन्हें तैयार

क्या होता है sex on the beach, जानें गूगल पर सबसे ज्यादा की गई ड्रिंक को बनाने की विधि

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Perfume Under 300Rs : कॉलेज में दिनभर लगेंगी फ्रेश, डेली के लिए 300Rs वाले परफ्यूम
Recommended image2
होली पार्टी में दिखना है सेसी ? पहनें 700रु वाले कॉटन को-ऑर्ड सेट
Recommended image3
चपटे चेहरे को दें फुलर लुक, माहिका शर्मा से इंस्पायर्ड 7 स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स
Recommended image4
Hibiscus Hairstyle: फूल से छाएगा निखार! बीच लुक के लिए 6 गुड़हल हेयरस्टाइल
Recommended image5
Summer Trendy Footwear: बादलों पर चलने जैसा एहसास, गर्मियों के लिए 8 कंफर्टेबल फुटवियर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved