MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Guru Purab 2022: भारत के ये गुरुद्वारे हैं सबसे फेमस, विदेशों से भी मत्था टेकने आते हैं लोग

Guru Purab 2022: भारत के ये गुरुद्वारे हैं सबसे फेमस, विदेशों से भी मत्था टेकने आते हैं लोग

लाइफस्टाइल डेस्क : कार्तिक मास की पूर्णिमा को सिख समुदाय के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी (Guru Nanak jayanti 2022) का प्रकाश पर्व मनाया जाता है। आज 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। कहा जाता है कि 1469 में इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इस दिन दुनिया भर के सभी गुरुद्वारों में कीर्तन, गुरवाणी और लंगर का आयोजन किया जाता है। भारत में भी कई ऐसे मशहूर गुरुद्वारे हैं, जहां पर माथा टेकने के लिए सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। आज हम आपको भारत के लिए पांच गुरुद्वारे (famous Gurudwara in India) के बारे में बताते हैं जो वर्ल्ड फेमस है...

2 Min read
Deepali Virk
Published : Nov 08 2022, 10:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा 
पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर को गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब भी कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे मशहूर गुरुद्वारे में से एक है। गुरु अर्जन ने 1855 में इसकी आधारशिला रखी थी और 1604 में आदि ग्रंथ रखा गया था। गुरुद्वारा को संरक्षित रखने के लिए, महाराजा रणजीत सिंह ने 19वीं शताब्दी में मंदिर की ऊपरी मंजिलों को सोने की चादरों से ढक दिया था।

25

गुरुद्वारा बंगला साहिब 
यह गुरुद्वारा दिल्ली का दिल है। जो भी दिल्ली जाता है. वो इस गुरुद्वारे में मत्था जरूर टेकता है। कहा जाता है कि इस स्थान पर रहने वाले आठवें गुरु हर कृष्ण के सम्मान में इस गुरुद्वारे का 17वीं और 18वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था। 
 

35

तख्त श्री दमदमा साहिब
दमदमा गुरुद्वारा भारत यह एक बहुत प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण गुरुद्वारा है। कहा जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह ने पंजाब के इस गुरुद्वारे में श्री ग्रंथ साहिब का बीर लिखा था। साथ ही, यह वह स्थान है जहां गुरुजी ने सिंहों की आस्था की परीक्षा ली थी।

45

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब
भारत उत्तराखंड में स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह गुरुद्वारा 4000 मीटर की ऊंचाई पर है और एक तारे के आकार में बना है। हालांकि, सर्दियों के मौसम में मंदिर बंद रहता है, क्योंकि यहां बहुत बर्फ पड़ती है। 

55

तख्त सचखंड श्री हजूर अचलनगर साहिब 
महाराष्ट्र में स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर अचलनगर साहिब गुरुद्वारा भारत के सबसे खूबसूरत गुरुद्वारों में से एक है। यह 1832 में महाराजा रणजीत सिंह ने 10 वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की याद में बनाया गया था, क्योंकि उन्होंने इस स्थान पर अपनी अंतिम सांस ली थी।

ये भी पढ़ें- Guru Nanak Dev Jayanti 2022: जानें गुरु नानकदेव से जुड़ी 10 बातें, जो बहुत कम लोग जानते हैं

Guru Nanak Dev Jayanti 2022: गुरु नानक ने रखी थी सिक्ख धर्म की नींव, जानें कब मनाया जाएगा इनका जन्मोत्सव?
 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved