MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • चेहरा बर्बाद कर सकती हैं हेल्दी होने वाली यह 8 चीजें, भूलकर भी स्किन पर डायरेक्ट ना करें अप्लाई

चेहरा बर्बाद कर सकती हैं हेल्दी होने वाली यह 8 चीजें, भूलकर भी स्किन पर डायरेक्ट ना करें अप्लाई

लाइफस्टाइल डेस्क : अच्छी त्वचा (Healthy Skin) पाना हर इंसान का सपना होता है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट अपनाने के साथ ही घरेलू नुस्खे (DIY) भी आजमाते रहते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे भी होते हैं, जो आपकी स्किन को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। जी हां, चेहरे पर कुछ इनग्रेडिएंट्स जैसे नींबू या खाने का सोडा बहुत नुकसान करते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं 8 ऐसी चीजें जो आपको चेहरे पर कभी भी डायरेक्टली अप्लाई नहीं करना चाहिए...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 24 2022, 03:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

नींबू 
नींबू को कभी भी डायरेक्ट अपने चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है और इससे जलन हो सकती है। सेंसिटिव स्किन वालों को तो नींबू का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

28

सरसों का तेल 
सर्दियों में अक्सर लोग सरसों के तेल की मालिश करते हैं। लेकिन सरसों का तेल हार्ड होता है और अगर आप इसे चेहरे पर लगाते हैं तो आपका चेहरा धीरे-धीरे काला होने लगता है।

38

बेकिंग सोडा 
चेहरे को डीप क्लीन करने और पिंपल्स को हटाने के लिए अक्सर लोग बेकिंग सोडा को चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन इसे कभी भी डायरेक्ट अपने चेहरे पर अप्लाई नहीं करना चाहिए। इससे एक्ने और पिंपल की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
 

48

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट ब्लैकहेड्स और पिंपल्स हटाने लिए एक आसान DIY है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपने चेहरे पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से जलन और यहां तक ​​कि संक्रमण भी हो सकता है। यदि आपने पहले अपने मुंहासों पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया है, तो आपने देखा होगा कि उपयोग के बाद वे लाल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि टूथपेस्ट में ऐसे तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 

58

वैक्स
चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में बहुत नरम और नाजुक होती है। शरीर के बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, चेहरे के बालों के लिए ऐसा नहीं है। फेस वैक्स करवाने से आपकी स्किन पर लाल चकत्ते और कुछ मामलों में निशान भी पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये 7 फूड आइटम, हो सकती है एलर्जी और बढ़ सकता है पेट का दर्द

Kitchen Waste Composting: किचन के कचड़े से इस तरह बनाएं पेड़-पौधों के लिए खाद, खिल उठेगा पूरा गार्डन

68

नमक और चीनी 
अक्सर लोग होममेड स्क्रब बनाने के लिए नमक और चीनी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन नमक या चीनी का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की स्किन और ज्यादा ड्राई और डल हो सकती है और इससे इन्फेक्शन भी हो सकता है। यदि नमक और चीनी का धीरे-धीरे उपयोग नहीं किया जाता है, तो इससे आपकी त्वचा को खरोंच से चोट पहुंचा सकती है।

78

लहसुन 
कई लोग पिंपल को दबाने के लिए डायरेक्ट अपने चेहरे पर लहसुन लगा लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि लहसुन में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर रैशेज और जलन हो सकती है।

88

गर्म पानी
जैसे बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वैसे ही यह आपके चेहरे के लिए भी नुकसानदायक है। गर्म पानी का सीधे चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में नमी कम हो जाएगी, जिससे वह रूखी और बेजान हो जाएगी। इससे जलन भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: सुबह-दोपहर-शाम किस समय कॉफी पीना होता है सही, इस तरह पीएंगे तो मिलेंगे फायदे

Exam Time: एग्जाम के प्रेशर में बच्चे छोड़ देते है खाना-पीना, उन्हें बनाकर खिलाएं ये हेल्दी एनर्जी बार

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Beads Work Cushion Cover: प्रिंटेड नहीं सोफा पर लगाएं ट्रेंडी बीड्स वर्क कुशन कवर, घर को मिलेगा लग्जरी लुक
Recommended image2
सरकारी टीचर का 100% होगा मेकओवर! दीपिका सिंह से 5 स्टाइल करें कॉपी
Recommended image3
Propose Day Gift Ideas: सिर्फ अंगूठी नहीं, इन गिफ्ट्स से करें प्रपोज, दिल जीत लेंगे ये तोहफे
Recommended image4
सोफा नहीं आ रहा फिट? लिविंग रूम में रखें दीवान पलंग, बैठे, सोएं और स्टोर करें बिखरा सामान
Recommended image5
Nail Polish: नेल आर्ट को बोलें ना, वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये 6 प्लेन नेलपॉलिश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved