MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • 1 जनवरी 2021 से बदल जाएंगे ये 10 जरुरी नियम, नहीं है जानकारी तो दिक्कत में पड़ जाएगा अगला साल

1 जनवरी 2021 से बदल जाएंगे ये 10 जरुरी नियम, नहीं है जानकारी तो दिक्कत में पड़ जाएगा अगला साल

लाइफस्टाइल डेस्क: नया साल बस अब दस्तक देने ही वाला है। साल 2020 ने जहां लोगों को कोरोना महामारी के रूप में परेशानी का पिटारा ही दे दिया, वहीं अब नए साल से लोगों ने काफी उम्मीद लगाई हुई है। सभी को उम्मीद है कि आने वाला साल लोगों की परेशानी कम कर देगा। इसी  आस में सभी 2021 का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ये तो किस्मत पर निर्भर करता है। लेकिन 1 जनवरी 2021 से कुछ ऐसे नियम बदलने जा रहे हैं, जिनके  बारे में जानकारी ना होना आपको दिक्कत में डाल सकता है। ये नियम आम आदमी की लाइफ के कई पहलुओं से जुड़ी है। आज हम आपको इन्हीं 10 नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी जानकारी आपके लिए काफी जरुरी है... 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 25 2020, 05:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1 जनवरी 2020 से ऑटो वर्ल्ड में महंगाई की मार देखने को मिलेगी। इस दिन से कई ऑटो कंपनियां अपने दाम बढ़ा देंगे। इसमें मारुती से लेकर महिंद्रा और रेनो तक शामिल है। इन कंपनियों ने प्राइस बढ़ाने का ऐलान पहले ही कर दिया है। 

210

1 जनवरी से फास्टैग भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा नितिन गडकरी पहले ही कर चुके हैं। अगर आपकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है, तो आपको हाइवे पर दोगुना चार्ज देना पड़ेगा। 

310

अगले साल से छोटे कारोबारियों को जिनका टर्नओवर 5 करोड़ से कम है, को हर महीने रिटर्न दाखिल नहीं करना होगा। नए नियम के बाद ये साल में 8 बार ही करना होगा। इसमें 4 जीएसटीआर 3बी और 4 जीएसटीआर 1 रिटर्न भरना होगा। 

410

यूपीआई पेमेंट में भी अगले साल की पहली तारिख से बदलाव आ जाएगा। अभी थर्ड पार्टी एप से पेमेंट पर जितना पैसा लगता है, उससे ज्यादा चार्ज लगेगा। 

510


1 जनवरी से म्युच्युअल फंड निवेश में भी बदलाव होगा। इसमें अब फंड्स का 75 परसेंट हिस्सा इक्विटी निवेश में करना होगा। ये अभी 65 परसेंट है। 

610

पहली तारिख से कम दाम पर प्रीमियम में बीमा खरीद पाएंगे। IRDAI ने सभी कंपनियों को सरल जीवन बीमा पेश  करने को कहा है। 

710

एटीम पेमेंट में भी 1 जनवरी से बदलाव किया जाएगा। अब 5 हजार तक के पेमेंट के लिए आपको पिन डालने की जरुरत नहीं होगी। पहले ये अमाउंट 2 हजार था। जिसे 1 जनवरी से 5 हजार कर लिया जाएगा। 
 

810

टेलीकॉम वर्ल्ड में भी नए साल से बदलाव होंगे। अब किसी भी लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए आगे जीरो लगाना जरुरी होगा। इसके बिना आपकी कॉल कनेक्ट नहीं होगी। 

910

इस दिन से कई एंड्रॉएड और आईफोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगा। जिन फोन्स के सॉफ्टवेयर पुराने हो गए हैं, उनपर ये ऐप काम नहीं करेगा। 

1010

1 जनवरी से चेक पेमेंट के नियम बदल जाएंगे। और अधिक सेफ्टी के लिए अब 50 हजार के ऊपर के चेक के भुगतान पर आपको कुछ जानकारियां आपको दुबारा सब्मिट करनी होगी। ये जानकारी आप मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम से भी सब्मिट कर सकते हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Barbie Look Hairstyle: अप्सरा लुक घर पर, चुनें 7 बार्बी हेयरस्टाइल
Recommended image2
Wamiqa Gabbi के 7 मॉडर्न हेयरस्टाइल, फूले गालों को बनाएं शार्प और स्लिम
Recommended image3
Cat Eye Sunglasses: शार्प फेस लुक और सन प्रोटेक्शन के लिए बेस्ट चॉइस
Recommended image4
Aluminum Gate Bathroom Door Designs: पानी फंगस से सेफ, बाथरूम के एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved