MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Karwa Chauth 2022: हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन्स

Karwa Chauth 2022: हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन्स

लाइफस्टाइल डेस्क. करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं। इस दिन वो 16 श्रृंगार के साथ तैयार होती हैं। खूबसूरत लिबास, बिंदी, चूड़ी, सिंदूर, ज्वेलरी, आलता और मेहंदी इसमें शामिल होता है। जी हां, करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाने का खास अहमियत होता है। पिया के नाम की मेहंदी महिलाएं लगाती हैं। तो हम आपके लिए यहां कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे आप अपने हाथों पर रचा सकती हैं। अगर आप किसी प्रोफेशनल से मेहंदी लगाने जा रही हैं तो उनसे ऐसे यूनीक और खूबसूरत डिजाइन्स बनवा सकती हैं। कुछ डिजाइन्स आप खुद भी घऱ पर बना सकती हैं। तो चलिए  नीचे देखते हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और यूनीक डिजाइन्स... 

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Oct 11 2022, 10:04 AM IST| Updated : Oct 12 2022, 03:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

हाथों पर रची मेहंदी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। राजस्थानी मेहंदी डिजाइन जब पूरे हाथों में लगती है तो वो काफी प्यारा लगता है। आप इस डिजाइन को इस करवा चौथ पर बना सकती हैं।

27

मेहंदी का यह डिजाइन सिंपल और सोबर है। इसे घर पर भी आप बना सकती हैं। आगे या बैक हैंड पर इस तरह के डिजाइन्स काफी अच्छा लगता है।

37

इस करवा चौथ पर अपने शादी वाले दिन को याद करना चाहते हैं तो इस तरह का मेहंदी का डिजाइन्स को अपने हाथों पर लगा सकते हैं। हालांकि इसे लगाने के लिए आपको पार्लर जाना होगा और थोड़ी जेब भी खाली करने पड़ेगी। लेकिन यह आपको दुल्हन वाला एहसास दिलाएगा। 

47

कहते हैं कि मेहंदी लगाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। जितनी गहरी मेहंदी रचती हैं उतना ज्यादा पति का प्यार मिलता है। तो इस करवा चौथ आप ये लेटेस्ट डिजाइन्स भी अपने हाथों पर रचा सकती हैं। ये आपको एक अलग लुक देगा। 

57

मेहंदी सिर्फ खूबसूरती में ही इजाफा नहीं करती हैं। बल्कि इसकी खुशबू शरीर को ठंडक देकर स्ट्रेस को कम करने का काम करती है। इस करवा चौथ को अगर आप कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो फिर ये डिजाइन्स कैसा है। 

67

हाथों के साथ-साथ महिलाएं पैरों पर भी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। शादी के वक्त तो दुल्हन पूरे पैरों में मेहंदी लगाती हैं। लेकिन करवा चौथ पर ज्यादातर महिलाएं पैरों पर मेहंदी लगाना भूल जाती हैं। लेकिन इस करवा चौथ पर आप पैरों पर लेटेस्ट डिजाइन्स लगा कर अपने पति को सरप्राइज कर सकती हैं। 

77

राउंड डिजाइन की मेहंदी फॉरएवर है। ये तुरंत लग जाती हैं और देखने में भी खूबसूरत लगती हैं। इसे आप खुद से भी बना सकती हैं। बता दें कि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है ऐसे में अगर आप व्रत के दौरान मेहंदी लगाती हैं तो ये ना सिर्फ आपको प्यास लगने से बचाता है, बल्कि सिरदर्द भी दूर करता है।

और पढ़ें:

4 मिसकैरेज के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, 43 किलो वजन कम कर डॉक्टर बन गई फिटनेस कोच

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर भूलकर ना करें ये 5 काम, सुहाग के लिए होगा अशुभ

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved